गाजा में इजरायल ने की एयरस्ट्राइक, ईद की खरीदारी के लिए उमड़ी भारी भीड़ पर घातक हमला, तीन फिलिस्तीनियों की मौत

Must Read

New Delhi: युद्धविराम लागू होने के बावजूद इजरायल और हमास के बीच तनाव जारी है. इजरायली वायुसेना ने गाजा सिटी के सबसे व्यस्त बाजार इलाके में एक आवासीय इमारत को निशाना बनाकर भीषण हमला किया है. इस हमले में तीन फिलिस्तीनियों की मौत हो गई और दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. वहीं दूसरी ओर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने पुष्टि की है कि इस हमले का मुख्य उद्देश्य हमास की सशस्त्र शाखा के कमांडर मोहम्मद ओदेह को खत्म करना था.

नागरिकों को बार-बार निशाना बनाने का आरोप

हमास ने इजरायल पर युद्धविराम की शर्तों के उल्लंघन और नागरिकों को निशाना बनाने का बार-बार आरोप लगाया है. इजरायल ओदेह को 7 अक्टूबर 2023 के नरसंहार के मुख्य वास्तुकारों में से एक मानता है, जो कई इजरायली नागरिकों और सैनिकों की हत्या और अपहरण के लिए जिम्मेदार था. इससे पहले मई में ओदेह के पूर्ववर्ती कमांडर इज्ज अद-दीन अल-हद्दाद को भी इसी तरह के हमले में मार गिराया गया था. यह हमला उस समय हुआ जब मुस्लिम त्योहार ईद-उल-अजहा से ठीक पहले बाजार में खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमड़ी हुई थी.

इमारत पर एक साथ 5 मिसाइलें दागी

मध्य गाजा सिटी की अल-कायाली इमारत पर एक साथ 5 मिसाइलें दागी गईं, जिससे ऊपरी तीन मंजिलें पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गई. घटनास्थल पर पहुंची बचाव टीमों को मलबे और भीड़ के कारण घायलों तक पहुंचने में भारी मशक्कत करनी पड़ी. आंकड़ों के अनुसार युद्धविराम के दौरान ही इजरायली हमलों में 800 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. दूसरी ओरए इजरायल का कहना है कि उसके पास हमास के सदस्यों को निशाना बनाने का लाइसेंस है और वह 7 अक्टूबर के नरसंहार में शामिल किसी भी व्यक्ति को नहीं छोड़ेगा.

फिलहाल शांति योजना अधर में लटकी

गाजा में शांति बहाली के लिए अमेरिका के नेतृत्व वाली शांति योजना फिलहाल अधर में लटकी हुई है. जनवरी में शुरू हुई इस योजना का दूसरा चरण अब तक लागू नहीं हो सका है, क्योंकि फरवरी में ईरान के साथ शुरू हुए युद्ध के बाद से प्रगति पूरी तरह रुक गई है. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस पूरे संघर्ष में अब तक 72,744 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

इसे भी पढ़ें. अमृतसर: पुलिस ने पांच हथियार तस्करों को दबोचा, आठ अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद

Latest News

Mobile Manufacturing Scheme: ₹62,500 करोड़ की नई स्कीम को मंजूरी, भारत बनेगा मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब

केंद्रीय कैबिनेट ने ₹62,500 करोड़ की मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (MPMS) को मंजूरी दे दी है. यह योजना 2026-27 से 2030-31 तक लागू रहेगी और मोबाइल उत्पादन, निर्यात, घरेलू विनिर्माण तथा रोजगार सृजन को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगी.

More Articles Like This