इजरायल के बमों से दहल उठा गाजा शहर, 15 मंजिला इमारत पर गिरती रहीं मिसाइलें, मचा हाहाकार

Must Read

Israel: इजरायल की सेना (IDF) ने शनिवार को गाजा शहर में एक 15 मंजिला इमारत पर बम बरसाकर उसे पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया. इस हमले से सिर्फ इमारत ही नहीं बल्कि आसपास के घरों, दुकानों और सड़कों को भी भारी नुकसान पहुंचा है. मिसाइलें गिरने से पूरा इलाका दहल गया और लोग जान बचाने के लिए अपने बच्चों को गोद में लेकर भागे. इजरायल और हमास के बीच युद्ध चल रहा है.

अल- सूसी टावर पर लगातार दागीं कई मिसाइलें

इजरायली लड़ाकू विमानों ने पश्चिमी गाजा में स्थित अल- सूसी टावर पर लगातार कई मिसाइलें दागीं, जिससे कुछ ही मिनटों में वह मलबे में तब्दील हो गया और हाहाकार मच गया. गाजा पट्टी के नागरिक सुरक्षा प्रवक्ता महमूद बसल के मुताबिक मलबे में जीवित बचे लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गई थीं. हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन इस हमले से दर्जनों परिवार विस्थापित हो गए हैं.

इमारत के पास सुरंगे भी बना रखी थीं

इजरायली सेना ने दावा किया है कि इस इमारत का इस्तेमाल हमास द्वारा खुफिया जानकारी जुटाने और इजरायली सैनिकों पर नजर रखने के लिए किया जाता था. इजरायली सेना (IDF) के अनुसार हमास ने इमारत के पास सुरंगे भी बना रखी थीं, जिनका इस्तेमाल वे सैनिकों को निशाना बनाने के लिए करते थे. सेना ने यह भी स्पष्ट किया है कि हमले से पहले फिलिस्तीनियों को इमारत खाली करने के निर्देश दिए गए थे. यह हमला 13 मंजिला मुश्ताहा टावर को ध्वस्त किए जाने के 24 घंटे बाद हुआ है.

अब तक 64,000 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए

गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार अक्टूबर 2023 में हमास के हमले के बाद से गाजा में इजरायल के जवाबी हमलों में अब तक 64,000 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए हैं और 161,000 घायल हुए हैं.

इसे भी पढ़ें. भारत और ब्राह्मणों पर निशाना साधने वाले पीटर नवारो की निकली हेकड़ी, X ने दिखा दिया आईना

 

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This