Israel Hamas War: इजराइल हमास के बीच जंग जारी, सेना ने किया आतंकी ठिकाने पर घातक हमला; मचा दी तबाही

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel Hamas War: इजराइल और हमास के बीच छिड़ी जंग सात महीने से जारी है. इजराइल सेना लगातार हवाई हमले कर गाजा में चारों तरफ तबाही मचाई हुई है. इस बीच इजराइली ने उत्तरी गाजा के जबालिया शहर को निशाना बनाया है. इजराइल के इस हमले से कई जिलों में तबाही मच गई है. बताया जा रहा है कि इजराइली सेना ने वेस्ट बैंक में आतंकी ठिकाने को भी निशाना बनाया है.

आतंकवादियों को बनाया निशाना

दरअसल,  इजराइली सैनिकों ने मंगलवार को वेस्ट बैंक के एक आतंकी ठिकाने पर बमबारी की. जिसमें एक चिकित्सक सहित कम से कम सात फलस्तीनी मारे जाने की खबर है. स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, गाजा पट्टी में सात महीने पहले युद्ध छिड़ने के बाद से क्षेत्र में किए गए सबसे घातक हमलों में से यह एक है. इजराइली सेना द्वारा उत्तरी वेस्ट बैंक के शहर जेनिन में एक अभियान के तहत आतंकवादियों को निशाना बनाया गया.

लोगोें में डर का माहौल

फिलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय मुताबिक, फिलस्तीनी इस्लामी जिहाद आतंकी समूह पर इजराइली सैनिकों ने हमला किया. इस हमले में कम से कम सात फिलस्तीनी मारे गए हैं और अन्य नौ घायल हैं. मरने वालों में चिकित्सा संस्थान के सर्जरी विशेषज्ञ ओसायेद कमाल जाबरीन भी शामिल हैं. इजराइल के इस हमले से यहां के लोगों में डर पैदा हो गया है. कई लोगों के घर मलबे में तब्दील हो गए हैं.

गौरलतब है कि हमास के आतंकियों नें बीते साल दक्षिणी इजराइल पर हमला किया जिसमें 1200 लोगों की मौत हुई थी. वहीं, करीब 250 लोगों को आतंकियों ने बंधक बना लिया था. जवाबी कार्रवाई में इजराइल ने गाजा में सैन्य हमला किया जिसमें करीब 35,000 फिलस्तीनीयों की मौत हो गई. फिलहाल ईजराइल हमास के बीच जंग जारी है. इजराइली सेना इस महीने गाजा पट्टी के उत्तरी और दक्षिणी इलाकों में लगातार हमले कर रही है. जिसके चलते हजारों लोग बेघर हो गए हैं. वहीं, लोगों के सामने खाने पीने की परेशानी खड़ी हो गई है.

 

Latest News

ओस्लो में प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं डेनमार्क की पीएम, ‘ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ को और मजबूत करने पर दिया जोर

India Nordic Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में मंगलवार को डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे...

More Articles Like This

Exit mobile version