इजरायली हमले 657 लोगों की मौत से ईरान में दहशत, ब्रिटेन ने तेरहान से एंबेसी कर्मचारियों को बुलाया वापस

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel-Iran conflict: इजरायल और ईरान के बीच छिड़े जंग को आज आठ दिन हो गए, लेकिन अभी भी शांति की कोई उम्‍मीद नजर नहीं आ रही है, दोनों देश एक दूसरे को तबाह करने के लिए बेताब है  और इसके लिए लगातार वो चेतावनी भी जारी कर रहे है. वहीं, अब इस जंग में ईरान इजरायल के अलावा, अन्‍य देशों की भी एंट्री होनी शुरू हो गई है. इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमले में अब तक ईरान के 650 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी.

ब्रिटेन ने अपने ईरानी दूतावास को दिए ये आदेश

दोनों देशों के मौजूदा हालातों के मद्देनजर ब्रिटेन ने सुरक्षा के लिहाज से ईरान में दूतावास से अपने कर्मचारियों को वापस बुलाने का आदेश दे दिया है. दरअसल, ब्रिटेन के विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय ने एक बयान में कहा कि “हमने एहतियाती कदम उठाते हुए ईरान से अपने ब्रिटिश कर्मचारियों को अस्थाई रूप से वापस बुलाया है. हमारा दूतावास दूर से अभी भी काम कर रहा है.”

657 लोगों की मौत, करीब 2000 घायल

बता दें कि 13 जून से शुरू हुआ इजरायल-ईरान जंग में अब तक इजरायली हवाई हमलों ने ईरान के कई परमाणु और सैन्य स्थलों, शीर्ष जनरलों और परमाणु वैज्ञानिकों को निशाना बनाया था. ऐेसे में वाशिंगटन स्थित ईरानी मानवाधिकार समूह के अनुसार, ईरान में 263 नागरिकों सहित कम से कम 657 लोग मारे गए हैं और 2,000 से अधिक घायल हुए हैं.

इसे भी पढें:-ईरान के बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमला किया तो भुगतने होंगे विनाशकारी परिणाम, IAEA ने इजरायल को दी सख्त चेतावनी

Latest News

Mobile Manufacturing Scheme: ₹62,500 करोड़ की नई स्कीम को मंजूरी, भारत बनेगा मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब

केंद्रीय कैबिनेट ने ₹62,500 करोड़ की मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (MPMS) को मंजूरी दे दी है. यह योजना 2026-27 से 2030-31 तक लागू रहेगी और मोबाइल उत्पादन, निर्यात, घरेलू विनिर्माण तथा रोजगार सृजन को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगी.

More Articles Like This

Exit mobile version