ईरान में कयामत लाने की प्लानिंग में इजरायल, बर्बाद हो सकता है मिडिल-ईस्ट, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel Iran Nuclear: अमेरिकी इंटेलिजेंस की एक रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल इस साल हमास समर्थक ईरान में कयामत लाने की प्‍लान बना रहा है. इसके वजह से पूरा मिडिल ईस्‍ट बर्बाद हो सकता है. मालूम हो कि अभी गाजा सीजरफायर के बाद मध्‍य पूर्व में पूरी तरह से शांति नहीं आई है. इस बीच ये खुलासा चौकाने वाले है.

ईरान में हमले की प्‍लानिंग

अमेरिका के पूर्व राष्‍ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल के अंतिम दिनों में, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने कथित तौर पर निष्कर्ष निकाला था कि इजरायल इस साल ईरान की परमाणु फैसिलिटी के खिलाफ खास सैन्य एक्‍शन करने की योजना बना रहा है. इसमें वह इन ठिकानों पर सीधे हमला कर सकता है. वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, जो बाइडेन प्रशासन के अंतिम दिनों में तैयार किए गए विश्लेषण ने मिडिल ईस्‍ट की अस्थिरता के बारे में बढ़ती चिंताओं को चिह्नित किया है. पहले ही अपने हमलों से इजरायल ईरानी सैन्य स्थलों, हिजबुल्लाह, हमास समेत प्राक्सी ताकतों को कमजोर कर चुका है.

ईरान पर इजरायल का संभावित हमला

इस्लामिक देश ईरान पर किसी भी संभावित इज़रायली हमले का समय और प्रकृति संभवतः अमेरिका और इज़रायल के बीच बातचीत पर निर्भर करेगी. इस्‍लामिक देश ईरान पर किसी भी संभावित इजरायली हमले का समय और प्रकृति संभवतः इजरायल और अमेरिका के बीच बातचीत पर निर्भर करेगी. इसके साथ ही दूसरे पहलू भी है. जैसे कि गाजा और लेबनान में नाजुक सीजफायर की स्थिरता. रिपोर्ट में इजरायली विश्लेषकों ने बताया कि ईरान के परमाणु स्थलों पर हमला करने के लिए कई सुविधाओं को निशाना बनाना होगा, जिनमें से कुछ जमीन के अंदर बंकरों में मौजूद हैं. ये हमले इतने खतरनाक होंगे कि ईरान को जल्दी से पुनर्निर्माण करने से रोका जा सके.

क्या राष्‍ट्रपति ट्रंप की मिलेगी मदद?

जाहिर है कि इजरायल बिना अमेरिकी मदद के इस तरह का ऑपरेशन नहीं कर सकता है. इजरायल यदि ऐसा करेगा तो वे जरूर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन से मदद मांगेगा. विशेषज्ञों का मानना है जो पूर्व राष्‍ट्रपति जो बाइडेन से ज्यादा फ्री हैंड इजरायल को डोनाल्‍ड ट्रंप दे सकते हैं, क्योंकि पहले से वह इजरायली समर्थक रहे हैं.

ये भी पढ़ें :- PM मोदी ने की अमेरिका की नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर तुलसी गबार्ड से मुलाकात, आतंकवाद और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा

 

 

 

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version