Israel Iran war: आज इजरायल दौरे पर जाएंगे अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन, गाजा सीजफायर का बनाएंगे दबाव

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel Iran war : इजरायलल और हमास के बीच युद्धविराम समझौते के प्रयासों को लेकर अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन आज इजरायल का दौरा करेंगे. इस दौरान वो गाजा से बंधकों की रिहाई के साथ ही क्षेत्र में सभी पक्षों के लिए तनाव से बचने की महत्वपूर्ण आवश्यकता पर जोर देंगे.

इस प्रस्‍ताव का मिस्र और कतर ने भी समर्थन किया है, सिका उद्देश्‍य पूरे गाजा में मानवीय मदद का वितरण सुनिश्चित करना भी है. यह प्रस्ताव गाजा में युद्धविराम और सभी बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करेगा.

गाजा में संघर्ष तेज

7 अक्टूबर को हमास द्वारा किए गए हमले के बाद गाजा में संघर्ष तेज हो गया. वहीं इजरायल ने अपने गाजा हमले को हमास को टारगेट करना बताया है, जिसका मकसद नागरिक हताहतों को कम करते हुए पूरे आतंकवादी समूह को खत्म करना है. वहीं, सोमवार को जारी एक संयुक्‍त बयान में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने फ्रांस, यूके, जर्मनी और इटली के नेताओं के साथ, ईरान से इजरायल के खिलाफ सैन्य हमले की चल रही धमकियों को रोकने का आह्वान किया.

ईरान ने इजरायल को दंड देने का किया वादा

बता दें कि जुलाई के मध्‍य में तेहरान में हमास प्रमुख इस्माइल हानिए की मौत के बाद से ईरान ने इजरायल को ‘दंड’ देने का दावा किया था. लेकिन इजरायल ने न तो हानिए की मौत की जिम्मेदारी ली और न ही उससे इंकार किया.

इसे भी पढें:-नेपाल की विदेश मंत्री इस दिन आएंगी भारत, दोनों देशों के बीच इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Latest News

LPG Price Today 2 June 2026: गैस सिलेंडर के नए रेट जारी, जानिए आपके शहर में घरेलू और कमर्शियल LPG की कीमत

LPG उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है. घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जबकि कमर्शियल और 5 किलो वाले सिलेंडर महंगे हो चुके हैं. जानिए आपके शहर में क्या है नया रेट.

More Articles Like This