हिजबुल्लाह ने इजरायल पर किया ड्रोन हमला, प्रधानमंत्री नेतन्याहू के घर को बनाया निशाना

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel Lebanon War: मध्‍य पूर्व में आतंकी समूह हमास, हिजबुल्‍लाह और इजरायल के बीच जंग जारी है. बीते बुधवार को इजरायल ने हमास चीफ याह्या सिनवार को ढेर कर दिया. अब शनिवार को लेबनान के हिजबुल्‍लाह ग्रुप ने इजरायल पर जवाबी हमला किया है.

इस हमले में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्‍याहू के घर को निशाना बनाया गया है. इजरायली न्‍यूज पेपर हारेट्ज की रिपोर्ट के अनुसार, लेबनान की ओर से मध्‍य इजरायली शहर कैसरिया में एक घर पर ड्रोन हमला किया गया. जानकारी के अनुसार, हमले का लक्ष्‍य पीएम नेतन्‍याहू का घर था, हांलाकि प्रधानमंत्री का घर सुरक्षित है.

हिजबुल्‍लाह ने तीन ड्रोन दागे

इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने बताया कि हिजबुल्‍लाह ने तीन ड्रोन दागे, इनमें से एक ने मध्य इजरायली शहर कैसरिया में एक घर को निशाना बनाया. यह ड्रोन जहां गिरा है, उस इमारत को नुकसान पहुंचा है. मगर इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

अचानक हुआ विस्फोट

स्थानीय पुलिस ने बताया कि कैसरिया क्षेत्र में धमाके की आवाज सुनी गई थी. लेबनान की ओर से किए गए इस हवाई हमले की जांच की जा रही है. वहीं बताया जा रहा है कि इजरायली सुरक्षाबल की होम फ्रंट कमांड वेबसाइट पर अलर्ट के वजह से तेल अवीव में सायरन सक्रिय हो गए. आईडीएफ ने बताया कि लेबनान से शत्रु विमान के लॉन्च होने के कारण तेल अवीव इलाके में सायरन सक्रिय हुए.

ये भी पढ़ें :- भारत के सभी राजनयिक नोटिस पर… कनाडाई विदेश मंत्री का बयान, इस देश से की भारत की तुलना

 

Latest News

Gold Silver Price Today: चांदी की कीमत में आई भारी गिरावट, सोने के भाव स्थिर, जानिए रेट

Gold Silver Price Today: अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी...

More Articles Like This

Exit mobile version