इस्राइल-हिजबुल्ला युद्ध पर बोले एंटनी ब्लिकन- ‘अमेरिका लेबनान में समाधान चाहता है, न कि संघर्ष…’

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US News: इस्राइल को हिजबुल्ला के खिलाफ कुध की रक्षा करने का अधिकार है, “हम क्षेत्र में व्यापक संघर्ष को रोकने के लिए कोशिश जारी रखेंगे. हम सभी एक ऐसा माहौल बनाना चाहते हैं, जहां लोग अपने घरों में वापस जा सकें् उनकी सुरक्षा हो सकें और बच्चे वापस से स्कूल जा सकें. लेबनान के लोग भी यही चाहते हैं. उक्‍त बातें अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिकन ने कही. जानकारी के मुताबिक, इस्राइल द्वारा लेबनान पर लगातार हमलों से वह चिंतित हैं. उन्होंने लेबनान के पीएम नजीब मिकाती और संसद अध्यक्ष नबीह बेरी से भी फोन पर बात की. ब्लिंकन ने आगे कहा, हमारा मानना है कि ऐसा कूटनीतिक समझ के माध्यम से ही होगा.

इस पर हं कुछ समय से काम कर रहे हैं. हमारा ध्यान भी इसपर पूरी तरह से केंद्रित है.” ब्लिंकन ने कहा, लेबनान ईरान या हिजबुल्ला को देश की सुरक्षा और स्थिरता के रास्ते में आने की इजाजत नहीं दे सकता है. उन्होंने आगे कहा, हिजबुल्ला के लंबे समय से प्रभाव के बाद लेबनान के विकास में अमेरिका देश का समर्थन करेगा. ब्लिंकन ने कहा, लेबनान के लोग देश की तरक्की में रूचि रखते हैं और वे भविष्य की जिम्मेदारी लेने के लिए भी तैयार हैं. उन्‍होंने कहा, अमेरिका गाजा में मानवीय स्थिति को लेकर इस्राइल के समक्ष चिंता व्यक्त कर रहा है.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This