गाजा पर कब्जे के फैसले को लेकर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का इजरायल को अल्टीमेटम, कही ये बात

Israel Palestinian Conflict : इजरायल के गाजा पर नियंत्रण करने वाले घोषणा का ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने विरोध किया और इस मामले को दोबारा से लेकर पुनर्विचार करने की सलाह दी. इसके साथ ही इस गलत करार भी दिया. जानकारी के मुताबिक, बता दें कि इंग्लैंड की स्टार्मर सरकार फिलिस्तीन में मानवीय संकट का हवाला देते हुए इजरायल से युद्ध विराम करने की मांग कर रहा है.

ऐसे में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का कहना है कि ‘गाजा पर इस तरह की कार्रवाई करने से लड़ाई को समाप्त करने या बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने में कोई मदद नहीं मिलेगी और इससे लड़ाई  बढ़ सकती है’. बता दें कि उनका ये बयान इजरायल के गाजा पर नियंत्रण की घोषणा के कुछ घंटे बाद आया.

ब्रिटेन ने दोबारा सोचने की दी सलाह

इस मामले को लेकर उनका कहना है कि इजरायल का गाजा में अपने हमले को और बढ़ाने का फैसला गलत है. साथ ही ब्रिटेन इस पर दोबारा सोचने की सलाह देता है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार वर्तमान समय में गाजा में मानवीय संकट बढ़ता ही जा रहा है और हमास की ओर से बंधक बनाए गए लोगों को अमानवीय और भयानक तरीके से रखा जा रहा है.

दोनों देशों के बीच युद्धविराम की आवश्‍यकता  

जानकारी देते हुए स्टार्मर ने बताया कि दोनों देशों में शांति कायम रखने के लिए ब्रिटेन और उसके सहयोगी देश एक बड़ी योजना पर काम कर रहे हैं. उन्‍होंने ये भी कहा कि हमें युद्धविराम और हमास की ओर से बनाए गए बंधकों की रिहाई के लिए बातचीत कर रास्ता निकालने की जरूरत है, लेकिन जब तक दोनों देश एक-दूसरे से बातचीत के लिए तैयार नहीं होंगे, युद्धविराम कराना मुश्किल है. इसलिए पहले दोनों देशों को लड़ाई खत्म करना होगा.

जानकारी के मुताबिक, कुछ हफ्ते पहले इंग्लैंड ने ये वादा किया था कि वह सितंबर महीने में औपचारिक रूप से फिलिस्तीन राज्य को मान्यता दे देगा, जब तक कि इजरायल गाजा में युद्धविराम पर सहमति सहित कोई ठोस कदम नहीं उठाता.

  इसे भी पढ़ें :- Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर झटपट तैयार करें ये मिठाइयां, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी!

Latest News

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को 1330 दोहों वाली कौन सी किताब गिफ्ट की? जानें इसका रूस से क्या है कनेक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को प्रसिद्ध तमिल कृति ‘तिरुक्कुरल’ का रूसी अनुवाद भेंट किया. 133 अध्यायों और 1,330 दोहों वाली इस रचना का संबंध भारत और रूस के पुराने साहित्यिक जुड़ाव से भी बताया जाता है.

More Articles Like This

Exit mobile version