अमेरिका और ईरान के बीच होगी अब तक की सबसे बड़ी जंग? ट्रंप ने 2500 सैनिकों के साथ भेजा युद्धपोत

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel US Iran War: इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग छिडे करीब दो हफ्ते पूरे होने को है, लेकिन अभी तक थमने के कोई आसार नजर नहीं आ रहें. दोनों एक दूसरे लगातार हमले कर रहे है. इस बीच अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप का कहना है कि मेरे निर्देश पर यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड ने मध्य पूर्व के इतिहास में सबसे शक्तिशाली बमबारी हमलों में से एक को अंजाम दिया, और ईरान के सबसे अहम ठिकाने, खर्ग द्वीप पर मौजूद हर सैन्य लक्ष्य को पूरी तरह से तबाह कर दिया. जबकि ईरान का कहना है कि वह अमेरिका और इजरायल ये हर मौत का बदला लेगा. 

ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ में सफलता का दावा

बता दें कि इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जी-7 नेताओं से कहा कि ईरान “सरेंडर करने वाला है” और उन्होंने ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ में सफलता का दावा भी किया. खबरों के मुताबिक, ईरान के साथ युद्ध के आर्थिक नतीजों को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच, ट्रंप ने बुधवार को जी-7 नेताओं के साथ डिजिटल माध्यम से बैठक के दौरान यह दावा किया. उन्‍होंने कहा कि “मैंने एक ऐसे कैंसर से छुटकारा दिलाया है जो हम सभी के लिए खतरा था.”

जी-7 के नेताओं ने ट्रंप से किया ये आग्रह

इस दौरान जी-7 के नेताओं ने डोनाल्ड ट्रंप से युद्ध को शीघ्र समाप्त करने का आग्रह किया. अधिकारियों का कहना है कि फोन पर हुई बातचीत के दौरान जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ट्रंप से आग्रह किया कि वह रूस को युद्ध का फायदा उठाने या प्रतिबंधों में राहत प्राप्त करने की अनुमति न दें. बता दें कि यूरोपीय नेताओं द्वारा व्यक्त की गई चिंताओं के बाद भी अमेरिका ने अन्य देशों को रूसी तेल को खरीदने के लिए अस्थायी रूप से अनुमति देने की घोषणा की.

2,500 मरीन सैनिकों के साथ अमेरिका युद्धपोत रवाना

अमेरिका के लगभग 2,500 मरीन सैनिक और कम से कम एक युद्धपोत पश्चिम एशिया की ओर रवाना हो रहे हैं. एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि 31वीं मरीन एक्सपेडिशनरी यूनिट और युद्धपोत यूएसएस त्रिपोली को पश्चिम एशिया जाने का आदेश दिया गया है. इस कदम से क्षेत्र में सैनिकों की संख्या में भारी वृद्धि होगी.

ट्रंप ने युद्ध की समाप्ति पर दिया जवाब

वहीं, जंग की अ‍वधि को लेकर अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने कहा कि ‘मैं आपको समय नहीं बताऊंगा, लेकिन हम निर्धारित समय से काफी आगे हैं. ट्रम्प ने कहा कि नौसेना “जल्द ही” होर्मुज़ जलडमरूमध्य से टैंकरों को सुरक्षित रूप से ले जाएगी. अमेरिकी और इजरायली हमलों के बीच, ईरान पर बमबारी जारी है और अमेरिकी मरीन को मिडिल-ईस्ट में तैनात किया जा रहा है.

लेबनान में 700 से अधिक की मौत

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, लेबनान पर इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या 700 से अधिक हो गई है, जिनमें 100 बच्चे शामिल हैं.

इसे भी पढें:-‘मेड इन अमेरिका’ को लेकर ट्रंप ने जारी किया नया कार्यकारी आदेश, फेडरल प्रोक्योरमेंट पर भी सख्‍ती की कही बात

Latest News

IndiGo–Adani Partnership: ड्यूटी-फ्री शॉपिंग पर अब मिलेंगे ब्लूचिप पॉइंट्स, इंडिगो और अदाणी एयरपोर्ट की नई साझेदारी

इंडिगो और अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने नई साझेदारी की घोषणा की है. अब अदाणी एयरपोर्ट्स पर ड्यूटी-फ्री शॉपिंग करने पर इंडिगो ब्लूचिप मेंबर्स को रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलेंगे.

More Articles Like This