ISI Pakistan: जम्मू के खिलाफ ISI की बड़ी साजिश, टनल के जरिये घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकी

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

ISI Pakistan: आतंकवाद को जन्म देने वाला पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. पाकिस्तान के आतंकी संगठन एक बार फिर जम्मू कश्मीर के रास्ते भारत मेें घुसने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं, सूत्रों ने पाकिस्तान को लेकर बड़ी जानकारी दी है. जिसमें दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी (ISI) जम्मू-कश्मीर के खिलाफ बड़ी साजिश कर रहा है. ISI के इशारे पर पीओके में आतंक के तीन लॉन्चिंग पेड खोले गए हैं.

आतंकवादी पाकिस्तान से 6 पॉइंट से बॉर्डर पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं. इन 6 पॉइंट में बाग़, कोटली, नाली, समाहनी, तरकुंडी और नकयाल शामिल हैं. बताया जा रहा है कि पाकिस्तान द्वारा पिछले तीन महीने में सुंदरबनी से घुसपैठ की कई बार कोशिश की गई है. फिलहाल रियासी और उरी में करीब 25 आतंकवादियों के मौजूद होने की जानकारी है.

सेना के कैंप पर कर रहे हैं हमला

बता दें कि पाकिस्तानी आतंकी टनल के जरिये कठुआ और सांभा तक पहुंचे थे. यहां से आतंकवादी सेना के कैम्प से दूर हमला कर रहे हैं. हालांकि भारतीय सैनिक इस घुसपैठ और हमलों को नाकाम करने के लिए लगातार तैनात है. पिछले चार दिन से जम्मू-कश्मीर के डोडा में आतंकवादियों की तरफ से हो रहे हमलों पर सेना जवाबी फायरिंग कर रही है और एक्शन ले रही है. इस हमले में चार भारतीय सैनिक शहीद हो गए हैं.

तीन आतंकियों को सेना ने किया ढेर

फिलहाल जम्मू-कश्मीर में आतंक का सफाया करने के लिए भारतीय सेना तैनात हैं. भारतीय सैनिक पाकिस्तान की हर कोशिश को पूरी तरह से नाकाम कर रहे हैं. साथ ही इनकी घुसपैठ की कोशिश का पर्दाफाश हो रहा है. 14 जुलाई को जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे तीन आतंकियों को सेना ने ढेर किया था. जिसके बाद आतंकवादियों की तलाश के लिए सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This