Japan: जापान के नए प्रधानमंत्री बने शिगेरु इशिबा, 1 अक्टूबर को किशिदा और उनके कैबिनेट मंत्री देंगे इस्तीफा

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Japan New PM Shigeru Ishiba: पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरू इशिबा (Shigeru Ishiba) जापान के नए प्रधानमंत्री बनेंगे. अगले हफ्ते वो देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. शिगेरू इशिबा सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) के नेतृत्व की दौड़ में जीत हासिल की है. ऐसे में वो अब वर्तमान प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की जगह लेंगे और सत्ता की बागडोर संभालेंगे.

इशिबा की जीत ने जापान की राजनीति में एक नया अध्याय खोला है, और उनकी नई भूमिका में देश के भविष्य को लेकर कई उम्मीदें लगाई जा रही हैं.

किसी को नहीं मिला बहुमत

बता दें कि इस बार रिकॉर्ड 9 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे. इस दौरान इशिबा ने आर्थिक सुरक्षा मंत्री साने ताकाइची को हराया. हालांकि पहले दौर में किसी भी उम्मीदवार को बहुमत नहीं मिला, जिसके बाद रन-ऑफ का आयोजन किया गया. जिसमें इशिबा को जीत मिली. ऐसे में अब उन्‍हें जापान की संसद के निचले सदन पर LDP के नियंत्रण के कारण प्रधानमंत्री बनने की पूरी संभावना है.

सुरक्षा मॉडल के जाने जाते हैं इशिबा

शिगेरू इशिबा, अपने कार्यालय में मॉडल युद्धपोत और लड़ाकू विमान रखने के लिए जाने जाते हैं. उन्‍होंने जापान की रक्षा और सुरक्षा के कई मुद्दों पर गहरी जानकारी और नीतियों का नेतृत्व किया है. उनका प्रधानमंत्री बनना इस बात की ओर इशारा करता है कि जापान अपने राष्ट्रीय सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर विशेष ध्यान केंद्रित करेगा.

जल्‍द बनेगा नया मंत्रिमंडल

वहीं, 1 अक्टूबर को किशिदा और उनके कैबिनेट मंत्री इस्तीफा देंगे और फिर संसदीय अनुमोदन के बाद नया नेता नया मंत्रिमंडल बनाएगा. बता दें कि निचले सदन का वर्तमान कार्यकाल अक्टूबर 2025 तक है. ऐसे में ज्‍यादातर उम्मीदवारों का कहना है कि वे पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद चुनाव कराएंगे. ऐसे में कुछ हफ्तों के भीतर ही चुनाव होने की संभावना है.

इसे भी पढें:-कंगाली के दहलीज पर मालदीव! कर्मचारियों को सैलरी देने के लिए नहीं बचें पैसे, कर्ज लेने को मजबूर मुइज्जू

Latest News

BRICS Summit 2026: PM मोदी की ताबड़तोड़ कूटनीतिक बैठकें, मलेशिया, इथियोपिया और UAE के साथ रिश्तों पर हुई अहम बातचीत

BRICS Summit 2026 के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मलेशिया, इथियोपिया और UAE के शीर्ष नेताओं के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें कीं. इन मुलाकातों में व्यापार, रक्षा, सेमीकंडक्टर, डिजिटल अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, क्षमता निर्माण और रणनीतिक साझेदारी जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई.

More Articles Like This

Exit mobile version