‘मेरा कोई लेना देना नहीं, मैं पूरी तरह से पाक-साफ’, जानकारी छिपाने के दावों के बीच ट्रंप ने जारी किया स्‍पष्‍टीकरण

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jeffrey Epstein claims: जेफरी एपस्टीन के मामले जानकारी छिपाने को लेकर अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप कहा कि उनके पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है. ट्रंप का दावा है कि एपस्टिन नहीं चाहता था कि वे अमेरिका के राष्ट्रपति बनें इसलिए उनके खिलाफ काम किया. साथ ही उन्‍होंने ये भी स्‍पष्‍ट किया कि एपस्टीन मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है और वे इस मामले में पूरी तरह पाक-साफ हैं.

मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं

एपस्टीन मामले को लेकर विरोधियों द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर ट्रंप ने कहा कि “मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है. मुझे इस मामले में पूरी तरह दोषमुक्त किया जा चुका है. मेरा जेफरी एपस्टीन से कोई संबंध नहीं है. ऐसे में जो आरोप लगाए जा रहे है वो पूरी तरह से निराधार है और जांच में उन्‍हें क्‍लीन चिट मिल चुकी है.

ट्रंप ने किया चौंकाने वाला खुलासा

इसके साथ ही डोनाल्ड ट्रंप ने एक चौंकाने वाला खुलासा भी किया. उन्होंने कहा कि जेफरी एपस्टीन उनके पॉलिटिकल करियर का सपोर्ट करने के बजाय, उनके खिलाफ काम कर रहा था. ट्रंप ने कहा-“सच तो यह है कि जेफरी एपस्टीन किसी लेखक के साथ मिलकर इस कोशिश में लगा था कि मैं चुनाव न जीत पाऊं. वह मेरी जीत के खिलाफ लड़ रहा था.”

2019 में हुई थी एपस्टीन की मौत

बता दें कि जेफरी एपस्टीन पर यौन तस्करी और नाबालिगों के शोषण के गंभीर आरोप थे. लेकिन साल 2019 में उसकी जेल में ही संदिग्‍ध परिस्थिति में मौत हो गई. एपस्टीन के हाई-प्रोफाइल संपर्कों को लेकर अक्सर अमेरिका की राजनीति में बयानबाजी होती रहती है. ऐसे में राष्ट्रपति ट्रंप ने उन सभी चर्चाओं पर विराम लगाने की कोशिश की है जो उन्हें एपस्टीन के करीबी लोगों से जोड़ने का प्रयास करती हैं.

पिछले महीने सार्वजनिक किए गए थे दस्तावेज

दरअसल, पिछले महिनें अमेरिका के न्याय विभाग ने जेफरी एपस्टीन से जुड़े कई और दस्तावेज सार्वजनिक किए थे. इन दस्तावेजों को एक कानून के तहत जारी किया गया, जिसका उद्देश्य यह बताना है कि सरकार को एपस्टीन द्वारा युवा लड़कियों के यौन शोषण और अमीर और शक्तिशाली लोगों के साथ उसके संबंधों के बारे में क्या जानकारी थी.

न्याय विभाग ने एपस्टीन से संबंधित नवीनतम खुलासे में 30 लाख से अधिक पृष्ठों के दस्तावेज को जारी किया. इन दस्तावेजों को एपस्टीन फाइल पारदर्शिता अधिनियम के तहत सार्वजनिक किया गया है, जो महीनों के सार्वजनिक और राजनीतिक दबाव के बाद लागू किया गया कानून है.

इसे भी पढ़ें:-अमेरिका-भारत ट्रेड डील: अगले हफ्ते US जाएगी भारतीय अधिकारीयों की टीम, जानिए कब समझौते पर लगेगी मुहर

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This