‘कम उम्र की लड़कियों में दिलचस्पी’ एपस्टीन-नासर की चिट्ठी में ट्रंप का नाम! न्याय विभाग ने कहा…

Jeffrey Epstein : एक बार फिर अमेरिका में कुख्यात यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़े मामलों को लेकर बहस तेज हो गई है. अमेरिकी न्याय विभाग ने एपस्टीन से संबंधित कई नई फाइलें सार्वजनिक कीं. साथ ही इसमें एक ऐसा पत्र भी सामने आया, जिसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम लेकर आपत्तिजनक बातें लिखी होने का दावा किया गया. जानकारी के मुताबिक, न्‍याय विभाग ने कुछ ही समय पहले स्पष्ट कर दिया कि यह पत्र नकली है और इसमें किए गए दावे सच नहीं हैं.

दस दौरान अपने बयान में न्याय विभाग ने कहा कि इस कथित पत्र में लिखी बातें तथ्य पर आधारित नहीं हैं. इस मामले को लेकर विभाग ने स्‍पष्‍ट किया कि इस दस्तावेज को किसी भी तरह से प्रमाणिक नहीं माना जाना चाहिए. इसके साथ ही यह भी चिंता जताई गई की, कि बिना पुष्टि के ऐसे दस्तावेज सामने आने से गलतफहमी फैल सकती है. बता दें कि इसे लेकर न्याय विभाग ने चेतावनी दी और कहा कि किसी भी दस्तावेज को सच मानने से पहले उसकी जांच जरूरी है.

महिला जिमनास्टिक टीम का पूर्व डॉक्टर लैरी नासर

जानकारी के मुताबिक, यह पत्र 13 अगस्त 2019 का है, जब जेफरी एपस्टीन जेल में था. बता दें कि यह पत्र लैरी नासर के नाम लिखा गया था. जो अमेरिका की महिला जिमनास्टिक टीम का पूर्व डॉक्टर रह चुका है.

पत्र में सामने आयी एक तस्‍वीर

इसके साथ ही पत्र में एक तस्वीर भी पाई गई है, जिसमें मेज के पास एक कपल हाथ पकड़े हुए दिखाया गया है. साथ ही उस पत्र में यह भी कहा गया कि ‘हमारे राष्ट्रपति भी कम उम्र की लड़कियों को पसंद करने में हमारे जैसे हैं.’

जारी होते रहेंगे जरूरी दस्तावेज

इसके साथ ही न्याय विभाग ने यह भी कहा कि इन दस्तावेजों में ट्रंप के खिलाफ कुछ झूठे और सनसनीखेज दावे शामिल हैं, जो कि 2020 के चुनाव से ठीक पहले के हैं. स्‍पष्‍ट करते हुए विभाग ने कहा कि ये दावे पूरी तरह गलत और निराधार हैं. उन्‍होंने ये भी कहा कि कानून के तहत जरूरी सभी दस्तावेज आगे भी सार्वजनिक किए जाते रहेंगे, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि उनमें से सभी आरोप सच हैं.

एपस्टीन और नासर के अपराध

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार जेफरी एपस्टीन पर नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण के गंभीर आरोप थे और साल 2019 में न्यूयॉर्क की जेल में उसकी मौत हो गई थी. इसके साथ ही लैरी नासर को भी 2017 में दोषी ठहराया गया था और वह बच्चों से जुड़े यौन अपराधों के मामलों में लंबी सजा काट रहा है.

इसे भी पढ़ें :- ‘मेरा काम अपने खिलाड़ियों को बचाना है!’, विवादों के बीच इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स का बयान

Latest News

Israel Iran Attack: इस्‍लामी नेता खामेनई की मौत के बाद ईरान को मिला नया कमांडर इन चीफ, ईरानी मीडिया का दावा

Israel Iran Attack: अमेरिका-इजरायल और ईरान के एक्शन को लेकर पूरे मीडिल ईस्‍ट एशिया में तनाव का माहौल है. वहीं,...

More Articles Like This

Exit mobile version