US News: 44 लाख से अधिक भारतीय-अमेरिकियों के लिए आशा और प्रतिनिधित्व का प्रतीक हैं कमला हैरिस: अजय भुटोरिया

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US News: अमेरिका में 5 नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में रिपब्लिकन की ओर से डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेट्स की तरफ से कमला हैरिस मैदान में हैं. इस बीच, ‘हैरिस फॉर प्रेजीडेंट 2024’ के उप राष्ट्रीय वित्त अध्यक्ष अजय भुटोरिया ने रविवार को कहा, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस अमेरिका में 44 लाख से अधिक भारतीय-अमेरिकियों के लिए आशा और प्रतिनिधित्व का प्रतीक हैं. भुटोरिया ने कहा, हैरिस के राष्ट्रपति प्रचार अभियान का ‘‘जमीनी स्तर पर उत्साह’’ परिणाम दे रहा है.

डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए चंदा इकट्ठा करने वाले अजय भुटोरिया ने कहा, ‘‘भारतीय मूल की होने के कारण कमला हैरिस को भारतीय-अमेरिकी समुदाय का अतिरिक्त उत्साह और समर्थन हासिल है. कमला हैरिस की मां भारत में चेन्नई की रहने वाली हैं, इस लिहाज से वह न केवल 44 लाख से अधिक भारतीय-अमेरिकियों के लिए एक प्रत्याशी हैं, बल्कि आशा व प्रतिनिधित्व की प्रतीक भी हैं.’’ उन्‍होंने आगे कहा, ‘‘ऐतिहासिक रूप से सक्रिय और प्रभावशाली यह समुदाय प्रमुख प्रांत में जीत का अंतर तय करने के लिए तैयार है.’’

यह भी पढ़े: UP News: बसपा प्रमुख मायावती ने सपा पर साधा निशाना, कहा- ‘PDA को गुमराह करके उनका वोट तो ले लिया, लेकिन…’

Latest News

PM मोदी के पिता पर खरगे की टिप्पणी से भड़की BJP, पटना में शिकायत दर्ज, आज देशभर में होगा विरोध प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge PM Modi: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर की गई कथित...

More Articles Like This

Exit mobile version