पाकिस्तानः कराची में बड़ा आत्मघाती हमला, 4 रेंजर्स की मौत, 5 आतंकी भी ढेर

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

karachi Suicide Attack: पाकिस्तान के कराची में शनिवार की रात बड़ा आत्मघाती हमला हुआ, जिसमे चार पाकिस्तानी रेंजर्स की मौत हुई है. जबकि जवाबी कार्रवाई में 5 आतंकियों को ढेर किया गया है. दरअसल कराची के गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके में यूनिवर्सिटी रोड के पास अचानक तेज आवाज के साथ धमाके हुए हैं. साथ ही जमकर फायरिंग भी हुई, जिसके बाद इलाके में स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि इस आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी ‘जमात-उल-अहरार’ ने ली है.

बेहद सुनियोजित तरीके से की गई कराची आत्मघाती हमले की प्लानिंग 

जानकारो का कहना है कि कराची में आत्मघाती हमले की प्लानिंग बेहद सुनियोजित तरीके से की गई. आतंकियों ने विस्फोटक से भरे वाहन को सीधे सिंध रेंजर्स हेडक्वार्टर के मेन गेट को टक्कर मार दी. इस दौरान कोई कुछ समझ नहीं पाया और आतंकियों ने अचानक से गोलीबारी शुरू कर दी. जिसमें चार रेंजर्स की मौके पर ही मौत हो गई.

हालांकि बाद में जवाबी कार्रवाई में पांच आतंकियों को ढेर किया गया. वहीं हमले की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों को मौके पर भेजा गया था. जिसके बाद पूरे इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन चलाया गया है.

90 मिनट चली मुठभेड़ 

जानकारी के मुताबिक, हमला रात में करीब 8 बजकर 30 मिनट के पास हआ था. जब विस्फोट से भरी गाड़ी सिंध रेंजर्स के पैरामिलिट्री हेडक्वार्टर के मेन गेट तोड़कर सीधे परिसर में घुसे और फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान लगातार ग्रेनेड से भी हमला किया गया. जिससे परिसर में कई धमाके हुए.

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही कराची पुलिस ने मोर्चा संभाला और दोनों तरफ से करीब 90 मिनट तक फायरिंग हुई, जिसमें स्पेशल सिक्योरिटी यूनिट, एंटी टेररिस्ट फोर्स और मौके पर मौजूद रेंजर्स ने आतंकियों को काबू में किया. इस दौरान पांच आतंकियों को ढेर किया गया. जबकि एक आतंकी को गिरफ्तार भी किया गया है.

जमात-उल-अहरार ने ली जिम्मेदारी 

सूत्रों के मुताबिक, कराची में हुए इस हमले की जिम्मेदारी प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान से जुड़े जमात-उल-अहरार ने ली है. यह संगठन पाकिस्तान में अफगानिस्तान से लगी सीमा के खैबर पख्तूनख्वा में एक्टिव माना जाता है. जो पहले भी कई हमलों को अंजाम दे चुका है. जमात-उल-अहरार की तरफ से दावा किया गया है कि इस हमले में 9 आतंकी शामिल थे. हालांकि पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है.

कराची में सर्चिंग जारी 

वहीं घटना के बाद इलाके में सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से सर्चिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है. कराची पुलिस भी जांच में जुटी है.सुरक्षा बलों ने पूरे गुलिस्तान-ए-जौहर और यूनिवर्सिटी रोड इलाके को रात में ही सील कर दिया था. जबकि लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई थी. सिंध के मुख्यमंत्री और पुलिस महानिरीक्षक इस आत्मघाती हमले को लेकर पूरी रिपोर्ट मांगी है. घटना के बाद से ही पुलिस मुस्तेद नजर आ रही है.

 

Latest News

Apple Price Hike: एप्पल के महंगे प्रोडक्ट्स बदलेंगे ग्राहकों की पसंद? रिफर्बिश्ड मार्केट में आ सकता है बूम

Apple ने अपने कई प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ा दिए हैं. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में iPhone की कीमत भी बढ़ सकती है. ऐसे में रिफर्बिश्ड मार्केट की डिमांड बढ़ने की संभावना जताई जा रही है.

More Articles Like This

Exit mobile version