इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट के चीफ सस्पेंड, जूनियर अधिकारी ने लगाया था यौन शोषण का आरोप

ICC Chief Prosecutor Karim Khan News: इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) के चीफ की कुर्सी चली गई है. आईसीसी के मुख्य अभियोजक करीम खान को यौन दुर्व्यवहार की जांच के चलते सस्पेंड कर दिया गया है. आईसीसी की संचालन समिति ने सोमवार की शाम को यह फैसला लिया. आईसीसी की कार्यकारी समिति ने करीम खान के खिलाफ चल रही अनुशासनात्मक प्रक्रिया को कोर्ट के सदस्य देशों की विशेष बैठक में भेजने के लिए वोट किया था.

यौन शोषण का आरोप

करीम खान के दफ्तर में काम करने वाली एक जूनियर महिला अधिकारी ने यौन शोषण का आरोप लगाया है. ICC की संचालन समिति ने हाल ही में फैसला लिया कि करीम खान के खिलाफ चल रही अनुशासनात्मक प्रक्रिया को अदालत के सदस्य देशों के विशेष सत्र के पास भेजा जाए. इसके साथ ही उन्हें उनके पद से निलंबित कर दिया गया. अब ICC के 125 सदस्य देश यह तय करेंगे कि उन्हें स्थायी रूप से पद से हटाया जाए या नहीं?

कोर्ट के लिए एक अभूतपूर्व कदम

आईसीसी के 125 सदस्य देशों को यह मामला भेजना कोर्ट के लिए एक अभूतपूर्व कदम है. अब करीब खान को पद से हटाने के लिए मतदान हो सकता है. गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट के 21 सदस्य देशों की समिति ने बहुमत से यह तय किया कि करीब खान ने यौन दुर्व्यवहार के आरोपों के संबंध में गंभीर कदाचार किया है. करीम खान एक प्रमुख ब्रिटिश वकील हैं. उन्होंने इन आरोपों को बार-बार खारिज किया है.

नेतृत्व की भूमिका पर सवाल

ये आरोप पहली बार 2024 में सामने आए थे, जिससे कोर्ट के अभियोजन विभाग में उनकी नेतृत्व की भूमिका पर सवाल उठ गए थे. ये आरोप एक महिला द्वारा लगाए गए हैं, जो कोर्ट के हेग स्थित मुख्यालय में उनके लिए काम करती थीं. हालांकि, संचालन समिति ने अपने बयान में कहा कि खान को निलंबित करने का फैसला ‘अंतिम परिणाम का संकेत नहीं है.’ करीम खान पहले ही आईसीसी के उस विभाग से अस्थायी रूप से अलग हो चुके हैं, जो अत्याचारों के आरोपियों की जांच और अभियोजन करता है.

2023 और 24 के दौरान अनुचित यौन व्यवहार

इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी के कारण ही करीम खान सस्पेंड हुए हैं. महिला ने आरोप लगाया है कि 2023 और 2024 के दौरान करीम खान ने कई मौकों पर उनके साथ अनुचित यौन व्यवहार किया. महिला का दावा है कि यह घटनाएं विदेश यात्राओं के दौरान होटल के कमरों, कार्यालय और निजी स्थानों पर हुईं. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि यह व्यवहार उनकी इच्छा के खिलाफ था.

समिति ने माना कि मामला गंभीर

इन आरोपों की जांच संयुक्त राष्ट्र से जुड़े एक निगरानी तंत्र और स्वतंत्र विशेषज्ञों द्वारा की गई. जांच के आधार पर ICC की कार्यकारी समिति ने माना कि मामला गंभीर है और इस पर आगे कार्रवाई होनी चाहिए. करीम खान ब्रिटेन के प्रसिद्ध वकील हैं. उनका जन्म स्कॉटलैंड में हुआ था और उन्होंने लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय कानून के क्षेत्र में काम किया है. वे कई हाई-प्रोफाइल मामलों में वकील और अभियोजक रह चुके हैं.

बड़े अंतरराष्ट्रीय मामलों में कार्रवाई

2021 में उन्हें ICC का मुख्य अभियोजक चुना गया था. इस पद पर रहते हुए उन्होंने युद्ध अपराध, मानवता के खिलाफ अपराध और नरसंहार जैसे मामलों की जांच का नेतृत्व किया. उनके कार्यकाल में ICC ने कई बड़े अंतरराष्ट्रीय मामलों में कार्रवाई की, जिससे वे वैश्विक स्तर पर चर्चित चेहरा बन गए.

इसे भी पढ़ें. सीतामढ़ी में हादसाः आंधी-तूफान के बीच घर पर गिरा पेड़, एक ही परिवार के पांच लोगों की थम गई सांस

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version