karoline leavitt: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में से एक कैरोलिन लेविट अब अपना पद छोड़ने वाली हैं. ऐसे में अब वो व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी नहीं रहेंगी, लेकिन ट्रंप की वरिष्ठ सलाहकार बनी रहेंगी. डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को बताया कि लेविट महीने के आखिर में यह पद छोड़ देंग
बता दें कि अभी 28 साल की कैरोलिन लेविट अमेरिका की अब तक की सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति प्रवक्ता (स्पोक्सपर्सन) हैं. पिछले साल जनवरी में जब उन्होंने पद संभाला तब उनकी उम्र 27 साल की थी. वह ट्रंप का खुलकर बचाव करने के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में वह पत्रकारों को कई बार तीखे जवाब भी देती रही हैं.
क्यों पद छोड़ रहीं कैरोलिन?
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि “हमारी शानदार व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी और मेरी सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में से एक कैरोलिन लेविट महीने के आखिर में अपना पद छोड़ देंगी. क्योंकि वह अपने छोटे बच्चों और परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना चाहती हैं. अब कैरोलिन मेरी प्रमुख बाहरी सलाहकारों में से एक होंगी. वह रिपब्लिकन पार्टी में भी एक प्रभावशाली आवाज बनी रहेंगी.”
रिपब्लिकन पार्टी को हार का खतरा
वहीं यदि गौर किया जाए तो लेविट ऐसे समय पद छोड़ रही हैं, जब ट्रंप की सर्वे में लोकप्रियता लगातार गिर रही है. डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका को ऐसे जंग में उलझा रखा हैं, जिससे वो चाहकर भी बाहर नहीं निकल पा रहे हैं. वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार, नवंबर में होने वाले अमेरिकी कांग्रेस के मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को भी हार का खतरा है.
लेविट ने सोशल मीडिया पर कहा कि “मैं राष्ट्रपति की आभारी हूं कि उन्होंने मुझे व्हाइट हाउस में उनकी ओर से बोलने की जिम्मेदारी दी. मुझे लिबरल मीडिया से सवाल करने और अमेरिकी लोगों तक राष्ट्रपति ट्रंप की सफलताओं की सच्चाई पहुंचाने में खुशी हुई.”

