Nepal: काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बड़ा हादसा! टेकऑफ के बाद ही क्रैश हुआ विमान, 18 लोगों की गई जान

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kathmandu Aircraft Crash : नेपाल की राजधानी काठमांडू में त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर टेकऑफ के दौरान एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे के दौरान विमान में कुल 19 लोग सवार बताए जा रहे है, जिसमें से अबतक 18 लोगों की मौत हो गई है. जबकि वहीं कई लोग गंभीर रूप से जख्‍मी भी हुए है. फिलहाल, बचाव दल ने 18 यात्रियों के शव बरामद कर लिए हैं, जबकि कैप्टन शाक्य को इलाज के लिए अस्‍पताल ले जाया गया है.

रनवे से फिसला विमान

काठमांडू पोस्ट के अनुसार, सौर्य एयरलाइंस का एक विमान बुधवार की सुबह करीब 11 बजे काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान भरने के दौरान रनवे से फिसल गया और बाहर जाकर क्रैश हो गया. इस दौरान पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रहे हैं. वहीं, हादसे के बाद पूरे एरिया में धुआं छाया हुआ है.

आसमान में छाया धुएं का गुबार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह विमान काठमांडू से पोखरा जा रहा था, जिसमें कुल 19 लोग सवार थे. लेकिन उड़ान भरने के दौरान ही विमान रनवे से फिसल गया और यह हादसा हो गया. दुर्घटना के बाद विमान में आग लग गई और धुएं का भारी गुबार आसमान में छा गया. इस दौरान विमान में चीखपुकार मच गई. हालांकि दुर्घटना के चलते विमान में लगी आग को बुझाने के लिए अग्निशमन कर्मियों और सुरक्षा कर्मियों की टीम लगाई गई है.

इसे भी पढ़ें:-UK News: प्रवासियों के लिए नौका आवास पर लेबर सरकार लगाएगी रोक, कहा- ‘पट्टे की अवधी खत्म होने पर…’

 

Latest News

Papankusha Ekadashi: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये कथा, सभी पापों का होगा नाश

Papankusha Ekadashi Vrat Katha: हिंदू धर्म में भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा आराधना के लिए एकादशी व्रत का विशेष...

More Articles Like This

Exit mobile version