सिंगापुर के नए पीएम बने Lawrence Wong, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lawrence Wong Singapore PM: सिंगापुर को एक नया प्रधानमंत्री मिला है. अर्थशास्त्री लॉरेंस वोंग ने सिंगापुर के चौथे और नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली. लॉरेंस वोंग को राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम ने शपथ दिलाई. लॉरेंस वोंग ली सीन लूंग की जगह लेने जा रहे हैं. इससे पहले 2 दशक तक ली सीन लूंग सत्ता में रहे और अब उन्होंने अपना पद छोड़ दिया है. ली सीन लूंग ने उप प्रधान मंत्री व वित्त मंत्री रहे लॉरेंस वोंग को सिंगापुर की सत्ता सौंपी है. माना जा रहा है कि सिंगापुर के नए पीएम कारोबार हितैषी नीतियां जारी रखेंगे.

दरअसल, सिंगापुर के पीएम बनने से पहले लॉरेंस वोंग उप प्रधानमंत्री के तौर पर थे. अब वह प्रधानमंत्री के साथ वित्त मंत्री के रूप में जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे. वोंग जिम्मेदारी लेने के बाद मंत्री स्तर पर किसी प्रकार के बदलाव करने से इनकार कर दिया था. साथ ही उन्होंने इससे बचने के लिए कहा है.

अब भारत के साथ कैसे रहेंगे संबंध

सिंगापुर के नए पीएम लॉरेंस वोंग के शपथ लेने के बाद सवाल उठता है कि भारत के साथ अब सिंगापुर के क्या संबंध होंगे. इसको लेकर भी सिंगापुर इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का बयान सामने आया है. इस बयान में कहा गया है कि भारत के साथ सिंगापुर के संबंध नए प्रधानमंत्री वोंग के नेतृत्व में फलते-फूलते रहेंगे. वहीं, एसआईसीसीआई के अध्यक्ष नील पारेख का कहना है कि हमें विश्वास है कि लॉरेंस वोंग के नेतृत्व में सिंगापुर और भारत के बीच के संबंध आगे बढ़ते रहेंगे.

पीएम ने दी सिंगापुर के नए प्रधानमंत्री को बधाई

लॉरेंस वोंग को सिंगापुर के पीएम के रूप में कार्यभार संभालने पर भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा, “मैं हमारी रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हूं.”

जानिए लॉरेंस वोंग के बारे में…

लॉरेंस वोंग एक सामान्य परिवार से आते हैं. 18 दिसंबर 1972 को उनका जन्म हुआ था. उन्होंने विस्कॉन्सिन मैडिसन विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र की पढ़ाई की. बताया जाता है कि उनको संगीत का भी शौक है. उसके बाद उन्होंने हार्वर्ड कैनेडी स्कूल से स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की. सिंगापुर की नौकरशाही में कुछ महत्वपूर्ण पदों परर रहने के बाद ही वोंग ने साल 2011 में राजनीति में एंट्री ली थी.

यह भी पढ़ें: Dubai: दुबई में प्रॉपर्टी खरीदने वालों में सबसे आगे भारतीय, पाकिस्तनियों ने भी खूब किया है इंवेस्ट

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version