लंदन जा रही AIR INDIA की फ्लाइट 7 घंटे बाद वापस लौटी, आई थी तकनीकी खराबी, सऊदी से लिया यू-टर्न

Must Read

New Delhi: दिल्ली से लंदन के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की फ्लाइट AI 111 में गुरूवार दोपहर को अचानक तकनीकी खराबी आ गई. इसकी वजह से वापस दिल्ली लौटना पड़ा. जानकारी के मुताबिक, यह विमान करीब 7 घंटे तक हवा में रहा और 3,300 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर चुका था. इसे बीच रास्ते से ही मोड़ने का फैसला लिया गया. वहीं एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने यात्रियों को हुई परेशानी पर खेद जताया है.

यात्रियों की सुरक्षा के लिए क्रू ने किया फ़ैसला

फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा (Flightradar) के अनुसार पायलट को तकनीकी समस्या का पता उस वक्त चला, जब एयरबस A350 विमान सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र के ऊपर था. जानकारी के अनुसार, जब विमान सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र के ऊपर से उड़ रहा था, तब विमान के अंदर से अजीब आवाज़ें आने की सूचना मिली. इसके बाद यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्रू ने वापस दिल्ली लौटने का फ़ैसला किया.

युद्ध के कारण हवाई मार्ग पहले से ही संवेदनशील

ईरान युद्ध के कारण इस क्षेत्र का हवाई मार्ग पहले से ही संवेदनशील बना हुआ है. विमान ने गुरुवार सुबह 6:13 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी. लगभग 7 घंटे की लंबी उड़ान के बाद दोपहर करीब 1:20 बजे यह वापस दिल्ली में लैंड हुआ. आमतौर पर सऊदी अरब से लंदन पहुँचने में भी 6-7 घंटे का समय लगता है, लेकिन सुरक्षा कारणों से एयरलाइन ने इसे आगे ले जाने के बजाय वापस बुलाना बेहतर समझा.

यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि

एयर इंडिया ने अब तक इस ‘यू-टर्न’ के पीछे के सटीक तकनीकी कारण का खुलासा नहीं किया है. माना जा रहा है कि यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए यह कदम उठाया गया. प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक उड़ानों और ठहरने की व्यवस्था की जा रही है. एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने यात्रियों को हुई परेशानी पर खेद व्यक्त किया. एयरलाइन ने कहा कि वह यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने और उन्हें जल्द से जल्द लंदन भेजने के लिए आगे की यात्रा की व्यवस्था करने के लिए सभी ज़रूरी कदम उठा रही है.

इसे भी पढ़ें. रेलवे का तोहफाः इन लोगों को जीवनभर टिकट किराए में दिया फुल छूट, AC कोच में भी फ्री सफर

Latest News

गुलशन कुमार को यादकर भावुक हुए कुमार सानू, बोलें- उनकी वजह से ही बने सुंदर गाने, शेयर किया वीडियो

Mumbai: सिंगर कुमार सानू 90 के दशक के पुराने गानों की यादों में इस कदर खोए कि उनको गुलशन...

More Articles Like This