लंदन में छाया भारतीय युवक, ऊंची इमारत से गिरने वाली थी 3 साल की बच्ची, लपक कर बचा दी जान

London: ब्रिटेन की राजधानी लंदन में भारतीय मूल के युवक मोहम्मद जेसिल ने अपनी बहादुरी, फुर्ती और सूझबूझ से तीन साल की एक बच्ची की जान बचाकर सबका दिल जीत लिया. बच्ची एक ऊंची खिड़की की मुंडेर से लटक गई थी. करीब नौ मिनट तक मौत के साये में झूलती रही. आखिरकार जब उसके हाथ छूट गए, तो नीचे खड़े जेसिल ने उसे क्रिकेटर की तरह लपककर सुरक्षित बचा लिया. सोशल मीडिया पर जेसिल की बहादुरी का वीडियो भी वायरल हो रहा है.

जेसिल और पुलिस अधिकारी तुरंत पहुंचे

यह घटना मंगलवार दोपहर पूर्वी लंदन के इलफोर्ड हाई रोड स्थित एक इमारत में हुई. बच्ची ऊपरी मंजिल की खिड़की से बाहर निकल गई और मुंडेर पकड़कर लटक गई. नीचे मौजूद लोग भय और चिंता में उसकी ओर देख रहे थे, क्योंकि किसी भी क्षण वह नीचे गिर सकती थी. घटना को देखकर जेसिल और एक पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे. पांच महीने के जुड़वां बच्चों के पिता जेसिल ने बताया कि बच्ची को खतरे में देखकर उन्होंने बिना एक पल गंवाए उसकी मदद करने का फैसला किया.

किसी भी तरह बच्ची को बचाना है

एक पिता होने के नाते उनका पहला विचार यही था कि किसी भी तरह बच्ची को बचाना है. जेसिल बताया कि भारत में क्रिकेट खेलने के अनुभव ने उस कठिन पल में उनका ध्यान केंद्रित रखने और सही समय पर प्रतिक्रिया देने में मदद की. उन्होंने कहा कि शायद क्रिकेट खेलने की आदत ने मुझे सही समय पर सही कैच पकड़ने में मदद की. बच्ची को पकड़ने के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने भी जेसिल को संभाला और दोनों को गिरने से बचाया.

तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत

जैसे ही बच्ची सुरक्षित हुई, वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली और तालियों की गड़गड़ाहट से दोनों का स्वागत किया. सबसे राहत की बात यह रही कि इस पूरी घटना में बच्ची को कोई चोट नहीं आई. बच्ची के पिता ने जेसिल और पुलिस अधिकारी को वास्तविक नायक बताते हुए उनका आभार व्यक्त किया. सोशल मीडिया पर लोग भारतीय युवक की बहादुरी की जमकर सराहना कर रहे हैं. कई लोगों ने उन्हें रियल हीरो और गार्जियन एंजेल बताया.

इसे भी पढ़ें. आजमगढ़ः CM योगी बोले- बेटी, बेटी होती है, ‘हमने अखिलेश की बेटी पर कमेंट करने वालों पर भी FIR कराई’

Latest News

राम मंदिर चंदा विवाद: सरकार ने लिया एक्शन, जांच के लिए गठित की गई SIT, ये अधिकारी करेंगे जांच

Ram Mandir Donation Controversy: राम मंदिर चंदा विवाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र...

More Articles Like This

Exit mobile version