PM मोदी दिसंबर में करेंगे कनाडा का दौरा, प्रधानमंत्री मार्क कार्नी बोलें- द्विपक्षीय संबंध बेहद महत्वपूर्ण

Ottawa: कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा है कि भारत के साथ व्यापार वार्ता में अच्छी प्रगति हो रही है. विभिन्न क्षेत्रों में भारत- कनाडा द्विपक्षीय संबंध बेहद महत्वपूर्ण हैं. मार्क कार्नी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिसंबर में कनाडा दौरे पर आने की उम्मीद है. दोनों देश 2026 के अंत तक व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहे हैं.

भारत के साथ व्यापार वार्ता में अच्छी प्रगति

कार्नी ने मंगलवार (स्थानीय समय) को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा कि भारत के साथ हमारी व्यापार वार्ता में अच्छी प्रगति हो रही है. यह कई स्तरों पर बेहद महत्वपूर्ण संबंध है…वह (प्रधानमंत्री मोदी) कनाडा का दौरा करेंगे। मैं उनकी मेजबानी को लेकर बेहद उत्सुक हूं. इस सप्ताह की शुरुआत में कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने कहा था कि वह विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात करने और व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) पर चर्चा करने को लेकर उत्सुक हैं.

कनाडा-भारत द्विपक्षीय संबंध लगातार मजबूत

आनंद ने एक्स पर पोस्ट किया कि कनाडा-भारत द्विपक्षीय संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं और साल के अंत से पहले सीईपीए को अंतिम रूप देना हमारी समग्र रणनीति के लिए महत्वपूर्ण है. मैं इस सप्ताह संयुक्त राष्ट्र में डॉ. एस. जयशंकर से बातचीत करने को लेकर उत्सुक हूं. इस बीच वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस सप्ताह की शुरुआत में कनाडा के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू के साथ सीईपीए को आगे बढ़ाने को लेकर सार्थक बैठक की.

व्यापार वार्ता का चौथा दौर पूरा

सिद्धू ने एक्स पर पोस्ट किया कि मैंने अपनी टीम के साथ भारत में व्यापार वार्ता का चौथा दौर पूरा किया है. इन वार्ताओं के लिए निरंतर और आमने-सामने सहयोग की जरूरत है. सीईपीए समझौते की दिशा में गति बनाए रखने के लिए मैं आने वाले हफ्तों में मंत्री पीयूष गोयल से फिर मुलाकात करने को लेकर उत्सुक हूं.

इसे भी पढ़ें. 28 साल का इंतजार खत्म! मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स में जीता सिल्वर, रचा इतिहास

Latest News

राजस्थान में हादसाः गणेश प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटा, चार लोगों की मौत

Rajasthan Accident: राजस्थान दुखद खबर सामने आई है. गुरूवार की दोपहर राजसमंद जिले के रेलमगरा में गणपति विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली...

More Articles Like This

Exit mobile version