अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में नरसंहार, अल-कायदा के जिहा‍दियों ने 100 लोगों को उतारा मौत के घाट

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Burkina Faso Terror Attack: अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के एक गांव में अल-कायदा के जिहादियों ने कत्‍लेआम मचाया है. आतंकियों ने कम से कम 100 ग्रामीणों और सैनिकों को मार डाला है. एक विशेषज्ञ ने हमले से जुड़े वीडियो की गहन जांच के बाद यह जानकारी साझा की है. बुर्किना फासो में हमला इस साल हुए सबसे घातक हमलों में से एक बताया जा रहा है.

सुरक्षा चौकियों के निर्माण के दौरान हमला

सुरक्षा थिंक टैंक ‘सौफान सेंटर’ के वरिष्ठ अनुसंधान ‘फेलो’ वसीम नस्र ने बताया कि राजधानी औगाडौगू से 80 किमी दूर बार्सालोघो कम्यून के ग्रामीण शनिवार को सुरक्षा चौकियों और गांवों की रक्षा के लिए बनाई जा रही खाइयों की खुदाई के काम में सुरक्षा बलों की सहायता कर रहे थे. इसी दौरान अल-कायदा से जुड़े जमात नुसरत अल-इस्लाम अल-मुस्लिमीन (जेएनआईएम) ग्रुप के जिहादियों ने गांव में गोलीबारी शुरू कर दी. नस्र के मुताबिक, हमले से जुड़े वीडियो में करीब 100 शवों की गिनती की गई है. इन वीडियो में गोलीबारी की आवाज के बीच खाइयों और फावड़ों के पास पड़ा शवों का ढेर नजर आ रहा है.

अल-कायदा ने ली हमले की जिम्मेदारी

वहीं, अल-कायदा ने रविवार, 25 अगस्‍त को एक बयान जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली. साथ ही काया शहर के बार्सालोघो में एक सैन्य चौकी पर कब्‍जा करने का दावा भी किया है. काया रणनीतिक लिहाज से अहम शहर है, जहां सुरक्षा बलों और औगाडौगू पर नियंत्रण करने की कोशिश कर रहे आतंकी संगठनों के बीच कई बार मुठभेड़ हो चुकी हैं.

दिया गया हमले का जवाब

वहीं, रविवार को बुर्किना फासो के सुरक्षा मंत्री महामदौ सना ने कहा कि सरकार ने हमले का करारा जवाब दिया है. उन्होंने हमले में मारे गए लोगों की वास्तविक संख्या नहीं बताई, लेकिन कहा कि मृतकों में सैनिक और नागरिक दोनों शामिल हैं. महामदौ सना ने कहा कि हम इस क्षेत्र में ऐसी बर्बरता स्वीकार नहीं करेंगे. सरकार ने इस हमले से प्रभावित सभी लोगों को चिकित्सा एवं अन्य मानवीय सहायता देने का निर्देश दिया है.

ये भी पढ़ें :- Justin Tudo: कनाडा ने दिया भारत और चीन को तगड़ा झटका, इन चीजों पर बढ़ाया टैक्स

 

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version