चीन के शांक्सी में बिल्डिंग में लगी भीषण आग, तीन लोगों की मौत, 9 की हालत गंभीर

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

China Fire: उत्तरी चीन के शांक्सी प्रांत में ताइयुआन में किनशियान नॉर्थ स्ट्रीट के पास एक इमारत में आग लगने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए. स्थानीय मीडिया की ओर से रविवार को दी गई जानकारी के अनुसार, घायलों में से नौ की हालत गंभीर बताई जा रही है.

शनिवार रात 8 बजे लगी आग

सीसीटीवी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है जबकि बचाव और राहत के काम अभी भी जारी हैं. आग शनिवार रात 8 बजे लगी, जिसके बाद फायर और रेस्क्यू टीमों ने तुरंत कार्रवाई की. न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, बाद में आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया और बिल्डिंग के अंदर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा.

घटनास्थल की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही China Fire

रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस बिल्डिंग में आग लगी थी, उसमें एक होटल भी था और चाइनान्यूज डॉट कॉम के मुताबिक जिस जगह पर आग लगी थी, वह बिल्डिंग के पूर्वी हिस्से में उत्तर-दक्षिण रास्ते के पास थी. घटनास्थल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. मौके की तस्वीरों से पता चला कि आग ज्यादातर बिल्डिंग के बाहरी हिस्सों पर लगी थी और तेजी से पूरी बिल्डिंग में फैल रही थी.

दुकान के मालिकों को बहुत ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा

रविवार तड़के बिल्डिंग के पूर्वी हिस्से में आग की वजह से काफी नुकसान दिख रहा था. रिपोर्ट में आगे कहा गया कि रास्ते के पास बनी कई दुकानें पूरी तरह जल गईं और दुकान के मालिकों को बहुत ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा. इसके अलावा, भीषण आग में प्रभावित दुकानों के बाहर खड़ी कई इलेक्ट्रिक साइकिलें जलकर खाक हो गईं. रास्ते वाली जगह पर मलबा बिखरा हुआ था, जिसमें ज्यादातर जले हुए एल्युमिनियम कम्पोजिट पैनल के बचे हुए हिस्से थे, जिससे आग से हुए नुकसान का पता चलता है. अधिकारी स्थिति का आकलन कर रहे हैं और आग लगने के कारण के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान ड्रग्स-हथियारों के बाद अब भेज रहा नकली करंसी, अमृतसर में जाली नोटों की खेप बरामद

Latest News

KAJARI MAHOTSAV 2026: मुंबई में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय और लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने यूं साझा किए विचार

KAJARI MAHOTSAV 2026: सपनों की नगरी मुंबई के मलाड ईस्ट स्थित शारदा ज्ञानपीठ इंटरनेशनल स्कूल में 22 अगस्त की...

More Articles Like This