मेक्सिको में एल मेंचो की मौत से गदगद हुए ट्रंप, सोशल मीडिया पर की अजीब पोस्ट

Mexico Drug Boss El Mencho Killed : कुख्यात ड्रग सरगना नेमेसियो ओसेगुएरा उर्फ ‘एल मेंचो’ की मौत के बाद मेक्सिको में भारी हिंसा देखने को मिल रही है. मेंचो की मौत को लेकर अमेरिका की भूमिका को लेकर भी अटकलें तेज हो गई हैं. बता दें कि मेक्सिको की सेना ने जलिस्को राज्य के टापाल्पा इलाके में एक विशेष ऑपरेशन के दौरान जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल (CJNG) के प्रमुख एल मेंचो को घायल कर दिया था. अस्पताल ले जाते समय मेंचो की मौत हो गई थी.

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार ऑपरेशन में CJNG के 4 सदस्य मारे गए और साथ ही कई घायल भी हुए जिनमें एल मेंचो भी शामिल था. बताया जा रहा है कि ऑपरेशन के दौरान सेना पर हमला हुआ, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने कार्रवाई की. ऐसे में सोना की यह कार्रवाई CJNG के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी सफलता मानी जा रही है, क्योंकि यह कार्टेल फेंटानिल, मेथमफेटामाइन और कोकीन की तस्करी में बड़े तौर पर शामिल था.

CJNG के लोगों ने शुरू की बदले की कार्रवाई

बता दें कि एल मेंचो की मौत के बाद CJNG के लोगों ने बदले की कार्रवाई शुरू कर दी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मेक्सिको के कई राज्यों में सड़कें अवरुद्ध कर दी गईं, वाहनों में आग लगाई गई और हिंसक झड़पें हुईं. बता दें कि प्यूर्टो वालार्ता, ग्वादालाजारा जैसे इलाकों में हिंसा फैली, जिससे स्कूल बंद कर दिए गए और लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है.

व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी ने कहा

जानकारी के मुताबिक, कुख्यात ड्रग सरगना एल मेंचो की मौत पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर अजीब पोस्ट किया. इसके साथ ही उन्‍होंने अपनी पोस्‍ट में ये भ कहा कि “We’re winning too much” यानी ‘हम बहुत ज्यादा जीत रहे हैं, यह ठीक नहीं है.’ व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलाइन लेविट का कहना है कि अमेरिका की ओर से इस ऑपरेशन में खुफिया जानकारी प्रदान की गई थी.

मेंचो की मौत को ट्रंप के लिए कूटनीतिक जीत

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार अमेरिका ने एल मेंचो पर 15 मिलियन डॉलर का इनाम भी रखा हुआ था. इसके साथ ही CJNG को आतंकी संगठन घोषित किया था. खबर सामने आयी है कि काफी लंबे समय से ट्रंप प्रशासन मेक्सिको पर दबाव डाल रहा है कि वह ड्रग कार्टेल्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे. ऐसे में वैसे एल मेंचो की मौत को ट्रंप के लिए एक बड़ी कूटनीतिक जीत माना जा रहा है. फिलहाल, मेक्सिको में हालात बिगड़ते हुए नजर आ रहे हैं और हिंसा के बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

इसे भी पढ़े :- लखनऊ में भीषण हादसाः पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पलटी डबल डेकर बस, 6 की मौत, कई घायल

Latest News

तंजानिया के हाथ लगा गैस का सबसे बड़ा खजाना, रातोंरात हुआ मालामाल

Africa celebration: अफ्रीकी देश तंजानिया के हाथ एक और खजाना लगा है. अमेरिका-ईरान की जंग की वजह से दुनिया...

More Articles Like This

Exit mobile version