FIFA World Cup में मेक्सिको की जीत के जश्न में हादसा, भीड़ पर चढ़ी कार, अब तक पांच लोगों की मौत, जांच तेज

Must Read

FIFA World Cup Tragedy: फीफा विश्व कप में मेक्सिको की ऐतिहासिक और शानदार जीत के बाद देश की राजधानी मेक्सिको सिटी में मनाए जा रहे जश्न के दौरान बड़ा हादसा हो गया. जीत की खुशी में सड़कों पर उमड़ी लाखों लोगों की बेकाबू भीड़ के चलते अब तक कुल 4 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि देश के एक अन्य राज्य में हुई हिंसा में 1 और युवक ने जान गंवाई है. मेक्सिको सिटी के सार्वजनिक स्वास्थ्य सचिवालय ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है.

फुटबॉल प्रशंसक सड़कों पर जमा हुए

रिपोर्टों के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब मेक्सिको की टीम की जीत का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में फुटबॉल प्रशंसक सड़कों पर जमा हुए थे. शहर के कई हिस्सों में लोग राष्ट्रीय ध्वज लेकर जश्न मना रहे थे. गीत-संगीत, आतिशबाजी और उत्साह के बीच सड़कें लोगों से भरी हुई थीं और भीड़ लगातार बढ़ रही थी. इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन अचानक भीड़ की ओर बढ़ गया और कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया.

टक्कर लगने के बाद कई लोग सड़क पर गिर पड़े

घटना के वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के शुरुआती बयानों में दिखाई देता है कि टक्कर लगने के बाद कई लोग सड़क पर गिर पड़े. कुछ लोगों को गंभीर चोटें आईं, जबकि अन्य घायलों को भी उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. अधिकारियों ने घायलों का इलाज कराया और मामले की जांच शुरू कर दी. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मृतकों में 19 और 48 वर्ष की दो महिलाएं तथा 44 वर्षीय एक पुरुष शामिल हैं, जिनकी दम घुटने से मौत हुई.

महापौर ने जांच में हरसंभव सहयोग का दिया आश्वासन 

इसके अलावा 30 वर्षीय एक व्यक्ति जिसे मिर्गी का दौरा पड़ने और रक्तस्राव के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उसकी भी हृदय एवं श्वसन गति रुकने से मौत हो गई. मेक्सिको सिटी की महापौर क्लारा ब्रुगाडा ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घटना की जांच में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है. उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मेक्सिको सिटी सरकार और अपनी ओर से वह मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हैं. उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में प्रशासन पीड़ति परिवारों के साथ खड़ा रहेगा और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध करायी जाएगी.

इसे भी पढ़ें. थाईलैंडः बच्चे ने तीर्थयात्रियों पर चढ़ाया पिकअप ट्रक, आठ बौद्ध भिक्षुओं की मौत, कई घायल

Latest News

केमिस्ट्री के नोबेल पुरस्कार का ऐलान, 95 साल के बुजुर्ग को ‘शानदार’ खोज के लिए मिला यह सम्मान

Nobel Prize in Chemistry: इस साल केमिस्ट्री यानि रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार फ्रांस में जन्मे 95 वर्षीय...

More Articles Like This