मेक्सिको में फीफा विश्व कप के बीच बड़ी वारदात, मेयर की सरेआम गोली मारकर हत्या, हाई-प्रोफाइल मर्डर से मचा हड़कंप

Must Read

Mexico: उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के दक्षिणी हिस्से में स्थित प्रमुख देश मेक्सिको में शनिवार को एक वारदात से हड़कंप मच गया. ओक्साका राज्य के सैन मिगुएल अमाटिटलान शहर के मेयर की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई. देश में जारी राजनीतिक और संगठित अपराध के बीच हुई इस हाई-प्रोफाइल हत्या ने हड़कंप मचा दिया है. यह वारदात ऐसे समय में हुई है जब मेक्सिको दुनिया के सामने अपनी सुरक्षित और आधुनिक छवि पेश करने की कोशिश कर रहा था.

प्रमुख पार्टी ‘पैन’ के नेता थे मार्टिनेज 

मेयर जोएल ब्रावो मार्टिनेज की शनिवार को बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. वे मेक्सिको की प्रमुख राजनीतिक पार्टी ‘पैन’ के नेता थे. पार्टी द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार मार्टिनेज ने कुछ हफ्ते पहले ही अपनी जान को गंभीर खतरा बताते हुए राज्य सरकार से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की थी, लेकिन प्रशासन की लापरवाही के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.

केंद्रीय और राज्य सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

वहीं घटना के तुरंत बाद मेक्सिको की केंद्रीय और राज्य सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं. ओक्साका राज्य अभियोजक कार्यालय ने बताया कि हत्या की सूचना मिलते ही गंभीर अपराधों की जांच के लिए विशेष सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिए गए हैं. मेक्सिको की केंद्रीय सुरक्षा कैबिनेट ने हत्यारों को पकड़ने के लिए इलाके में अतिरिक्त सैन्य बल भेज दिए हैं. कैबिनेट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सख्त लहजे में कहा, इस कायरतापूर्ण अपराध को अंजाम देने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.

बड़ी कूटनीतिक और सुरक्षा चुनौती

यह हत्या मेक्सिको के लिए एक बहुत बड़ी कूटनीतिक और सुरक्षा चुनौती बन गई है. इस समय मेक्सिको, अमेरिका और कनाडा के साथ मिलकर संयुक्त रूप से फुटबॉल विश्व कप की मेजबानी कर रहा है. इस घटना के बाद विदेशी पर्यटकों और खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवालों पर मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने वैश्विक समुदाय को भरोसा दिलाया है. उन्होंने कहा कि देश के पास विश्व कप के लिए बेहद मजबूत और आधुनिक सुरक्षा योजना है.

इसे भी पढ़ें. ज्ञान बिंदु के डायरेक्‍टर रौशन आनंद के भाई की नेपाल में मौत, खान ग्लोबल स्टडीज बवाल के बाद था फरार

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज सितारे किसके पक्ष में हैं और किसे रहना होगा सतर्क, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 02 August 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This