Mexico: चुनावी रैली में दर्दनाक हादसा, स्टेज गिरने से 5 लोगों की मौत, कई घायल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mexico Accident: मेक्सिको में 2 जून 2024 को आम चुनाव होना है. इससे पहले चुनाव प्रचार जोरों पर है. सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में लगी है. ऐसे में मेक्सिको के नुएवो लियोन राज्‍य के सैन पेड्रो गार्जा गार्सिया शहर में एक राजनीतिक पार्टी की रैली में दर्दनाक हादसा हो गया. तेज हवा और आंधी के कारण चुनावी सभा का मंच भरभरा कर गिर पड़ा, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए.

मेक्सिको के राष्‍ट्रपति ने दी जानकारी

देश के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ने कहा है कि मेक्सिको के राष्ट्रपति पद के प्र‍त्‍याशी जॉर्ज अल्वारेज मेनेज के प्रचार कार्यक्रम में स्टेज गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई. राष्‍ट्रपति ने इस हादसे की जानकारी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्स पर दी, उन्‍होंने लिखा कि तेज हवा के वजह से उत्तरी मेक्सिको के सैन पेड्रो गार्जा गार्सिया शहर में एक घटना घटी. स्थानीय गवर्नर का हवाला देते हुए ओब्राडोर ने पुष्टि की कि इस हादसे में 5 लोग की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए है. राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस हादसे पर गहरा दुख व्‍यक्‍त किया है.

नागरिकों से घर में रहने का किया आग्रह की अपील

बुधवार की शाम सोशल मीडिया पर नुएवो लियोन के गवर्नर सैमुअल गार्सिया ने एक वीडियो साझा कर दुर्घटना का हवाला देते हुए निवासियों को तेज आंधी के कारण घरों में रहने की अपील की.

मंच पर मौजूद राष्ट्रपति पद के कैंडिडेट जॉर्ज अल्वारेज मेनेज को हल्‍की चोटें आईं, जिसके बाद उन्होंने एक्स पर बताया कि मैं ठीक हूं और दुर्घटना वाली जगह पर वापस जा रहा हूं. हमारे टीम के कई सदस्‍यों का अभी भी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है.

 

ये भी पढ़ें :- Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री का UAE में हुआ भव्य स्वागत, बोले- दुनिया का सबसे सुरक्षित जगह दुबई

 

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This