दलीप ट्रॉफी में मोहम्मद शमी की मास्टर क्लास बॉलिंग, सिराज हुए सुपर फ्लॉप, 140 रन देकर भी नहीं मिला विकेट

Must Read

New Delhi: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने ईस्ट जोन के लिए दलीप ट्रॉफी में बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया है. खास तौर पर फाइनल में शमी ने फ्लैट पिच पर साउथ जोन के बल्लेबाजों की हालत खराब कर दीं. इसी फाइनल में जब मोहम्मद सिराज ने गेंदबाजी की तो उन्हें जमकर मार पड़ी. सिराज की तो हालत ऐसी रही कि 25 ओवर की गेंदबाजी के बावजूद वह बिना विकेट रहे, लेकिन उसी पिच पर जब शमी आए तो उन्होंने कमाल कर दिया.

मुकेश कुमार का भी मिला बेहतरीन साथ 

ईस्ट जोन के लिए शमी ने टीम को शुरुआती सफलता दिलाई. उन्हें मुकेश कुमार का भी बेहतरीन साथ मिला. फाइनल से पहले शमी ने सेंट्रल जोन के खिलाफ सेमीफाइनल में भी दमदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था. सेमीफाइनल में उन्होंने दोनों पारियों को मिलाकर 5 विकेट लिए थे. ईस्ट जोन के लिए शमी ने इस मैच में दोनों पारियों को मिलाकर 7 विकेट निकाले थे.

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला

चेन्नई चेपॉक क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईस्ट जोन ने साउथ जोन पर अपना शिकंजा कस लिया है. ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने मैच में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. ईशान किशन का ये फैसला पूरी तरह से कारगर साबित हुए ईस्ट जोन ने अपनी पहली पारी में 708 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया, जिसमें खुद कप्तान ईशान किशन ने 270 रनों की पारी खेली.

मोहम्मद सिराज कुल 25 ओवर डाले

इस पारी में साउथ जोन की गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज कुल 25 ओवर डाले जिसमें उन्होंने 140 रन खर्च किए, लेकिन उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला. साउथ जोन के लिए टी विजय ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए, लेकिन इसके लिए उन्होंने 180 रन भी लुटा दिए. वहीं, श्रेयस गोपाल को कुल 2 सफलता मिली. गोपाल ने इसके लिए 42 ओवर में 165 रन खर्च कर डाले.

इसे भी पढ़ें. कर्नाटक: ED का एक्शन, PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी प्रियंका के घर रेड, जाने क्या है मामला

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This