3000 वाहनों को लेकर प्रशांत महासागर में डूबा जहाज, करोडों का हुआ नुकसान

Must Read

Morning Midas Cargo Ship : मॉर्निंग मिडास के एक कार्गो शिप में लगी आग ने पूरी दुनिया में शिपिंग इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है. जानकारी के मुताबिक, इस जहाज में 3,000 से ज्यादा नई गाड़ियां लदी थीं,  जिनमें 70 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) और 680 हाइब्रिड कारें शामिल थीं.

बता दें कि कारों से लदी यह शिप चीन से चलकर मैक्सिको जा रहा था,  लेकिन रास्ते में प्रशांत महासागर में डूब गया. बता दें कि यह घटना अलास्का के अलेउतियन द्वीप समूह के पास हुई, जहां कुछ दिन पहले ही जहाज में अचानक आग लगी थी.

यूएस कोस्‍ट गार्ड को मिली जानकारी

बता दें कि 3 जून को मॉर्निंग मिडास  नाम के कार्गो शिप में आग लगने की जानकारी यूएस कोस्ट गार्ड को तब मिली जब यह जहाज Adak Island से लगभग 490 किलोमीटर दूर था. जानकारी के मुताबिक, यह आग इतनी भीषण थी और इतने तेज फैलने लगी कि उस पर काबू नहीं पाया जा सका और शिप पूरी तरह से निष्क्रिय हो गया. मौसम खराब होने के कारण जहाज में अंदर पानी भर गया और यह विशाल कार्गो शिप करीब 5,000 मीटर गहरे पानी में डूब गया.

समय रहते बचाए गए 22 क्रू मेंबर

बता दें कि उस समय कुल जहाज पर मौजूद कुल 22 क्रू मेंबर्स को समय रहते लाइफबोट के माध्यम से बाहर निकाला गया. इस दौरान पास से गुजर रहे एक व्यापारी जहाज ने उन्हें सुरक्षित बचा लिया. सबसे बड़ी बात यह है कि इतने विशालकाय दुर्घटना में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई और सभी लोग सुरक्षित हैं.

करोड़ों का हुआ नुकसान

जहाज के इस दुर्घटना में करीब 3,000 नई कारें प्रशांत महासागर में डूब गईं,  बता दें कि इस घटना से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ. ऐसे में जांच के मुताबिक, पता चला है कि आग की शुरुआत उस डेक से हुई थी, जहां इलेक्ट्रिक गाड़ियां रखी गई थीं. इससे यह आशंका और भी गहराई है कि EV बैटरियों से आग फैलने की संभावना हो सकती है.

मॉर्निंग मिडास की लंबाई

जानकारी के दौरान यह मॉर्निंग मिडास एक 600 फीट लंबा कार्गो शिप 2006 में बनाया गया था, यह जहाज लाइबेरिया में रजिस्टर्ड था और 26 मई को चीन के यांतई पोर्ट से रवाना हुआ था. इसके साथ ही इसका डेस्टिनेशन मैक्सिको का एक प्रमुख पोर्ट था, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही यह समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

इसे भी पढ़ें :- Gautam Adani के 63वें जन्मदिन पर अदाणी फाउंडेशन ने किया मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन, 27,661 यूनिट ब्लड एकत्रित

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This