पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह के घर पर फायरिंग, बढ़ाई गई सुरक्षा, 5 आरोपी गिरफ्तार

Must Read

Islamabad: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लोअर दीर इलाके स्थित घर पर फायरिंग हुई है. इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनसे पूछताछ और मामले की जांच की जा रही है. इसी बीच पुलिस ने नसीम शाह के घर के बाहर सुरक्षा भी बढ़ा दी है. यह मामला सोमवार 10 नवंबर की का बताया जा रहा है. इस दौरान उनके घर पर अंधाधुंध गोलियां चलाई गई.

घर की खिड़कियों, पार्किंग एरिया और मेन गेट को नुकसान

जिस समय नसीम के घर पर हमला हुआ, उस वक्त उनका परिवार घर पर ही था. इस हमले से उनके घर की खिड़कियों, पार्किंग एरिया और मेन गेट को नुकसान पहुंचा है. हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नसीम के छोटे भाई हुनेन शाह और उबैद शाह उस समय घर पर थे या नहीं? नसीम शाह के घर पर फायरिंग करने वाले 5 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. ये जानकारी मिली है कि इस हमले के दौरान परिवार के किसी भी सदस्य को चोट नहीं लगी है. युवकों ने नसीम के घर के गेट पर गोलियां चलाईं.

वनडे सीरीज के लिए नसीम शाह की योजनाओं पर कोई असर नहीं डाला

इस घटना के बाद नसीम के पिता पुलिस अधिकारियों से मिले और इस मामले पर बातचीत की. रिपोर्ट के अनुसार इस घटना ने वनडे सीरीज के लिए नसीम शाह की योजनाओं पर कोई असर नहीं डाला है. श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में पाकिस्तान की तरफ से खेलने के लिए पूरी तरह से उपलब्ध होंगे और साथ ही जिम्बाब्वे और श्रीलंका के खिलाफ टी20 ट्राई सीरीज में भी शामिल होंगे.

तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच खेलने उतरेगी पाकिस्तान

पाकिस्तान क्रिकेट टीम आज श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच खेलने उतरेगी. पहला वनडे मैच आज रावलिंपडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. बाकी दो वनडे मैच भी इसी वेन्यू पर खेले जाने हैं. दूसरा वनडे मैच 13 नवंबर और तीसरा 15 नवंबर को खेला जाएगा. इसके बाद एक टी.20 त्रिकोणीय सीरीज भी खेली जाएगी, जिसमें जिम्बाब्वे भी शामिल है.

इसे भी पढ़ें. भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय के आवास पर पहुंचे LG मनोज सिन्हा, बड़े भाई के निधन पर जताया शोक

Latest News

करवा चौथः प्राणनाथ के लिए व्रत रखेंगी प्राणप्रिये, चलनी से सजना का दीदार करेंगी सजनी

Karwa Chauth: पति के दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर 29 अक्टूबर (गुरुवार) को करवा चौथ का पर्व...

More Articles Like This