दुनिया के 3 और देशों के झंडे में हैं तिरंगे के रंग, जानिए उनके नाम और प्रतीक?

National Flag Day : आज का दिन भारत में राष्ट्रीय ध्वज दिवस के रूप में मनाया जाता है. बता दें कि यह दिन हमारे तिरंगे की शान और इसके पीछे छिपे गहरे अर्थ को याद करने का मौका देता है. यह तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि हमारी आजादी, एकता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है. हमारे भारत की शान है.

झंडों के रंग और प्रतीक

सबसे अच्‍छी बात यह है कि हमारे भारत के तिरंगे के ही जैसे ही रंग कुछ अन्य देशों के झंडों में भी हैं. लेकिन यह भी है कि हमारे देश के झंडे से दूसरे देशों के झंडों में जो रंग हैं उनका अर्थ और प्रतीक दोनों अलग हैं. आज हम आपको इन देशों के बारे में कुछ जानकारी देने जा रहे हैं जिनके ध्वज में कमोबेश वही रंग हैं जो हमारे तिरंगे में हैं.

तिरंगे के रंगों का महत्‍व

22 जुलाई 1947 को संविधान सभा द्वारा भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को अपनाया गया था. जानकारी देते हुए बता दें कि तिरंगें की डिजाइन को पिंगली वेंकैया ने तैयार की थी. तिरंगे के तीन रंग मौजूद हैं जो कि केसरिया रंग हिम्मत, बलिदान और त्याग का प्रतीक है. सफेद रंग शांति, सच्चाई और पवित्रता का प्रतीक है. इसके साथ ही हरा रंग समृद्धि, उर्वरता और विकास का प्रतीक है. बता दें कि तिरंगे का अशोक चक्र सम्राट अशोक के धर्मचक्र से प्रेरित है जो प्रगति और गतिशीलता के बारे में बताता है.

आइवरी कोस्ट

बाकी के तीन देश जिनके राष्ट्रीय ध्वज के रंग तो तिरंगे जैसे ही हैं, लेकिन इनके अर्थ और झंडों की बनावट में काफी अंतर है. इनमें पहला देश है शामिल है आइवरी कोस्ट. जानकारी के मुताबिक, इस देश के झंडे में भी नारंगी, सफेद और हरे रंग से बना है. बता दें कि आइवरी कोस्ट के झंडे में ये रंग लंबवत हैं. इस दौरान झंडे का नारंगी रंग देश की उन्नति और लोगों की महत्वाकांक्षा को दर्शाता है. सफेद रंग शांति और एकता का प्रतीक है और हरा रंग जंगलों और प्राकृतिक संपदा की समृद्धि को दिखाता है.

आयरलैंड

दूसरे नंबर पर है आयरलैंड. इस देश का झंडा भी नारंगी, सफेद और हरे रंगों से बना है. इसकी भी बनावटें थोड़ा अलग है और लंबवत धारियों में है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार आयरलैंड का झंडा 1919 में उस वक्‍त अपनाया गया था, जब यह देश ब्रिटिश शासन से आजादी की लड़ाई लड़ रहा था. इस दौरान आयरलैंड के ध्वज में हरा रंग देश की हरियाली को दर्शाता है. सफेद रंग कैथोलिक और प्रोटेस्टेंट समुदायों के बीच शांति और एकता का प्रतीक है वहीं नारंगी रंग प्रोटेस्टेंट समुदाय को दर्शाता है, जो विलियम ऑफ ऑरेंज से प्रेरित है.

नाइजर का झंडा

नाइजर का झंडा भारत के तिरंगे के रंग से ही बना है और इसके बीच में एक नारंगी गोलाकार प्रतीक है. बता दें कि यह झंडा 1959 में अपनाया गया था. जानकारी के अनुसार नारंगी रंग सहारा रेगिस्तान की रेत और देश की उत्तरी भूमि को दर्शाता है. इसके साथ ही सफेद रंग देश की शांति और पवित्रता का प्रतीक है और हरा रंग देश के दक्षिणी हिस्से की हरियाली और कृषि को दिखाता है. सबसे  महत्‍वपूर्ण ध्वज में नारंगी रंग का गोला सूरज का प्रतीक है, जो जीवन और उर्जा का स्रोत है.

इसे भी पढ़ें :- ‘उत्त‍म स्वास्थ्य के लिए…’, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी प्रतिक्रिया

Latest News

Swapna Shastra: सपने में झाड़ू देखना शुभ या अशुभ? धन लाभ से धोखे तक मिलते हैं ये संकेत

Sapne Me Jhadu Dekhna: स्वप्न शास्त्र में झाड़ू से जुड़े अलग-अलग सपनों के विशेष अर्थ बताए गए हैं. जानें खुद झाड़ू लगाने, टूटी झाड़ू देखने, मंदिर में सफाई करने और झाड़ू चोरी होने का क्या संकेत माना जाता है.

More Articles Like This

Exit mobile version