Nepal landslide update: बढ़ गया मौत का आंकड़ा, त्रिशूली नदी से 7 शव बरामद, मृतको में तीन भारतीय

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nepal landslide update: नेपाल में भूस्‍खलन के कारण हुए बस हादसे में ताजा अपडेट सामने आया है. बचावकर्मियों ने अब तक नदी के किनारे अलग-अलग जगहों से कुल सात शव बरामद किए है. सोमवार को नेपाली अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है. भूस्‍खलन से यात्रियों से भरी दो बसों के पानी में बह जाने के बाद से ही बचावकर्मियों का तलाशी अभियान जारी है. सरकारी प्रशासक खीमा नंदा भुसाल ने कहा कि बरामद शवों की पहचान कर उनके रिश्तेदारों से संपर्क किया गया है. बता दें कि रविवार को 5 शव मिलने की जानकारी प्राप्‍त हुई थी

तीन भारतीय का शव बरामद

बरामद किए गए शवों में तीन भारतीय हैं और बाकी चार नेपाली नागरिक हैं. बता दें कि 12 जुलाई, शुक्रवार को दो बसों में सात भारतीय नागरिकों सहित 50 से अधिक लोग सवार थे. शनिवार को मौसम में सुधार के बाद सुरक्षाबलों और गोताखोरों की मदद से बचावकर्मियों ने  सर्च ऑपरेशन चलाया जो अभी भी जारी है. नदियों के उफान पर होने से उनका पानी गहरे भूरे रंग का हो गया है, जिससे मलबे को देख पाना काफी मुश्किल हो रहा है.

भूस्‍खलन के कारण हुआ हादसा

बता दें कि शुक्रवार को नेपाल के चितवन जिले के नारायणघाट-मुगलिंग मार्ग पर सिमलताल इलाके में भूस्‍खलन हुआ. भूस्‍खलन के वजह से काठमांडू से लगभग 120 किलोमीटर पश्चिम में सिमतताल के बात दोनोंबसे उफनाई त्रिशूली नदी में बह गई. हादसा नेपाल की राजधानी  को देश के दक्षिण भागों से जोड़ने वाले राजमार्ग पर हुआ. घटना के तुरंत बाद तीन लोग तैरकर सुरक्षित बाहर आ गए थे. वहीं बसों में सवारी अन्‍य लोग बह गए. तलाशी अभियान जारी है अब तक सात लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं.

ये भी पढ़ें :- दिल्ली में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, जानिए कहां के लिए आईएमडी ने जारी किया रेड अलर्ट

 

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This