अमेरिका में बर्ड फ्लू का कहर, न्यूयॉर्क सिटी के चिड़ियाघरों में 15 पक्षियों की मौत; कर्मचारियों में मचा हड़कंप

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

New York City zoos: अमेरिका में बर्ड फ्लू का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है. इसी बीच न्यूयॉर्क सिटी के दो चिड़ियाघरों में अब तक करीब 15 पक्षियों की मौत हो चुकी है, जिसकी वजह बर्ड फ्लू (एवियन फ्लू) ही माना जा रहा है. पक्षियों के हुए मौतों से चिड़ियाघर के कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया है.

वहीं, वन्यजीव संरक्षण सोसायटी के मुताबिक, क्वींस चिड़ियाघर में तीन बत्तखों की मौत एवियन फ्लू के कारण ही हुई है. हालांकि मृत बत्तखों के नमूनों की जांच रिपोर्ट अभी लंबित है. इसके अलावा, ब्रोंक्स चिड़ियाघर में भी नौ जंगली पक्षियों की शायद संक्रमण से मौत हुई.

एक हफ्ते के लिए पंक्षी बाजार बंद

ऐसे में अधिकारियो का कहना है कि पिछले दो सप्ताहों में हमने संकटग्रस्त पक्षी प्रजातियों को एहतियात के तौर पर पार्क के संरक्षित क्षेत्रों में स्थानांतरित कर दिया है. वहीं, इससे पहले ब्रोंक्स, ब्रुकलिन और क्वींस में नियमित निरीक्षण के दौरान एवियन फ्लू के सात मामले मिले, जिसके बाद शुक्रवार को राज्य के अधिकारियों ने मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के सभी पक्षी बाजारों को एक हफ्ते के लिए बंद करने का आदेश दे दिया.

जन स्वास्थ्य को नहीं है खतरा

एवियन फ्लू को लेकर न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने कहा है कि फिलहाल, इस वायरस से जन स्वास्थ्य को कोई खतरा नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर पक्षी बाजारों को बंद करने का फैसला लिया गया है.

न्यूयॉर्क में अब तक नहीं मिला कोई मामला

बता दें कि एवियन फ्लू ने पूरे अमेरिका में कुक्कुट पालन क्षेत्र को प्रभावित किया है. इसके वजह से लाखों पक्षियों को मारना पड़ा और अंडों की कीमतों में वृद्धि का भी सामना करना पड़ रहा है. ‘अमेरिकी सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन’ की मानें तो यह वायरस आम जनता के लिए कम जोखिम वाला है. अब तक अमेरिका में बर्ड फ्लू के 67 मामलों की पुष्टि हुई है, लेकिन न्यूयॉर्क में कोई मामला नहीं है.

इसे भी पढें:-PTI ने चुनाव में कथित धांधली को लेकर मनाया ‘काला दिवस’, पुलिस ने कई नेताओं को किया गिरफ्तार

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This