ISIS ने की नाइजीरियाई ब्रिगेडियर जनरल की हत्या, सेना ने दिया बडा बयान, बोला-अपहरण…?

Dakar: आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट से संबद्ध इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रॉविंस (ISWAP) के चरमपंथियों ने एक नाइजीरियाई ब्रिगेडियर जनरल की हत्या कर दी है. हालांकि, नाइजीरियाई सेना ने उनके इस दावे से इनकार कर दिया है. यह इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रॉविंस समूह सैनिक ठिकानों को निशाना बनाने के लिए कुख्यात हो चुका है.

गश्त के दौरान पकड़ लिया गया था

इस्लामिक स्टेट से संबद्ध अल-अमाक समाचार एजेंसी के अनुसार ब्रिगेडियर जनरल एम. उबा की मौत तब हुई जब उन्हें नाइजीरिया के बोर्नो राज्य में वाजिरोको के पास गश्त के दौरान पकड़ लिया गया था. नाइजीरियाई सेना ने शनिवार को जनरल उबा के अपहरण की खबर को खारिज करते हुए सोशल मीडिया पर कहा कि सेना मुख्यालय कुछ ऑनलाइन मीडिया मंचों पर चल रही ब्रिगेड कमांडर के अपहरण की झूठी कहानी को खारिज करना चाहता है.

बोको हराम के दो प्रमुख गुटों में से एक

वहीं चरमंपथियों ने एक बयान जारी कर नाइजीरियाई सेना के इनकार को पूरी तरह झूठ बताया है. इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रॉविंस, बोको हराम के दो प्रमुख गुटों में से एक है, जिसने पिछले कुछ वर्षों में अपनी गतिविधियां बढ़ायी हैं. यह समूह सैनिक ठिकानों को निशाना बनाने के लिए कुख्यात हो चुका है. नाइजीरिया कई वर्षों से बोको हराम और अन्य सशस्त्र समूहों से संघर्ष कर रहा है.

गलती से नागरिक भी मारे जाते हैं

कभी-कभी चरमपंथियों को निशाना बनाने वाली हवाई कार्रवाई में गलती से नागरिक भी मारे जाते हैं. साथ ही सेना ने कई बार हवाई हमले और विशेष अभियान चलाकर सशस्त्र गिरोहों के ठिकानों को निशाना बनाया है.

इसे भी पढ़ें. ‘लाल आतंक’ पर बड़ा प्रहार, कुख्यात नक्सली हिड़मा का काम तमाम, पांच साथी भी मारे गए

Latest News

31 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

31 October 2026 Ka Panchang: 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. षष्ठी तिथि...

More Articles Like This

Exit mobile version