थाइलैंड नागरिक मां-बेटी पर मुकदमा, दोनों पर मॉल में हंगामा करने और दूतावास में शिकायत कर धमकी देने का आरोप

Noida: दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा स्थित सेक्टर 113 थाने में थाइलैंड नागरिक मां-बेटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है. दोनों पर सेक्टर 75 स्थित स्पेक्ट्रम मॉल में हंगामा करने और दूतावास में शिकायत कर धमकी देने का आरोप है. मॉल ऑपरेशन प्रबंधक ने कियोस्क संचालक थाइलैंड नागरिक मां-बेटी पर केस दर्ज कराया है. पहला पक्ष पूर्व में माल प्रबंधन, पड़ोसी दुकानदार समेत के कई खिलाफ कियोस्क में तोड़फोड़ करने व अभद्रता करने का मुकदमा दर्ज करा चुका है. पुलिस मामले में जांच कर रही है.

अजरा नाम की महिला किराये पर लेकर चलाती हैं दुकान

अमित त्यागी स्पेक्ट्रम माल की सहयोगी कंपनी ब्लू स्क्वायर में आपरेशन प्रबंधक हैं. मॉल के भूतल पर कियोस्क बने हुए हैं. मॉल में अजरा नाम की महिला दो तीन कियोस्क किराये पर लेकर दुकान चलाती हैं. उसके साथ बेटी शिमोना और एक युवक गगन मल्होत्रा भी शामिल हैं. आरोप है कि महिला खुद को थाई नागरिक बताती है. इसका फायदा उठाकर मॉल प्रबंधक और अन्य दुकानदारों के साथ अभद्रता करती है.

दोनों 25 मई को भी मॉल में किया था हंगामा

इसका विरोध करने पर आरोपित झगड़ा करते हैं. मां-बेटी छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा कर हंगामा करती है. आरोप है कि दोनों 25 मई को भी मॉल में हंगामा किया था. जून में झूठी शिकायत कर मुकदमा भी दर्ज करा चुकी है. दोनों दूतावास में शिकायत दर्ज कर परेशान कराने की धमकी देती है.

कार्यालय में घुसकर मारपीट कर चुकी हैं दोनों

दोनों 14 अक्टूबर को भी माल में हंगामा और मॉल प्रबंधक के कार्यालय में घुसकर मारपीट कर चुकी हैं. ADCP शैव्या गोयल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर सेक्टर 113 थाने में मां-बेटी समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मामले में जांच कराई जा रही है.

इसे भी पढ़ें. बिहार में कौन होगा अगला मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार कब देंगे पद से इस्तीफा? सीएम को लेकर इन नामों पर हो रही चर्चा

Latest News

Super Typhoon: 2026 में लगी तूफानों की झड़ी, टूटा साल 2015 का रिकॉर्ड

Super Typhoon: 240 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से नया सुपर टाइफून इन-फा तबाही मचाने वाला है. कुदरत का...

More Articles Like This

Exit mobile version