विंबलडन में जोकोविच ने की फेडरर के सबसे बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, यानिक सिनर भी अंतिम-16 में पहुंचे

Wimbledon: विंबलडन 2026 में दिग्गज सर्बियाई टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष एकल के राउंड ऑफ-16 में जगह बना ली है. जोकोविच ने रोजर फेडरर के सबसे ज्यादा मैच जीतने के ऐतिहासिक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. सात बार के विंबलडन चैंपियन नोवाक जोकोविच ने फ्रांस के 25वीं वरीयता प्राप्त आर्थर रिंदरकनेच को 7-5, 6-4, 1-6, 7-6 (7-4) से हराकर चौथे दौर में प्रवेश किया.

अपने करियर की 105वीं जीत दर्ज

इस जीत के साथ 39 वर्षीय जोकोविच ने ऑल इंग्लैंड क्लब में अपने करियर की 105वीं जीत दर्ज की और रोजर फेडरर के सर्वाधिक विंबलडन मैच जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. इसके साथ ही जोकोविच ने ओपन एरा में 18वीं बार विंबलडन के अंतिम-16 में पहुंचकर फेडरर के एक और रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. मौजूदा चैंपियन यानिक सिनर ने भी पुरुष एकल के राउंड ऑफ-16 में जगह बना ली.

अंतिम-16 में पहुंचकर नया कीर्तिमान

सिनर ने लगातार पांचवीं बार विंबलडन के अंतिम-16 में पहुंचकर नया कीर्तिमान अपने नाम किया.  सेंटर कोर्ट की छत हटने के बाद खुले आसमान के नीचे खेले गए मुकाबले में जोकोविच ने पहले दो सेट शानदार अंदाज में अपने नाम किए. हालांकि तीसरे सेट में फ्रांसीसी खिलाड़ी आर्थर रिंदरकनेच ने 13 विनर्स लगाते हुए जोरदार वापसी की और सेट 6-1 से जीत लिया. चौथे सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन टाई-ब्रेक में जोकोविच ने अनुभव का फायदा उठाते हुए मैच अपने नाम कर लिया.

लगातार पांचवीं बार अंतिम-16 में पहुंचे

दूसरी ओर गत चैंपियन और विश्व नंबर-1 यानिक सिनर ने अमेरिकी खिलाड़ी जेंसन ब्रूक्सबी को 6-4, 6-3, 6-4 से हराकर आसानी से चौथे दौर में जगह बना ली. 24 वर्षीय सिनर लगातार पांचवीं बार विंबलडन के अंतिम-16 में पहुंचे हैं. इसके साथ ही उन्होंने इटली के दिग्गज निकोला पिएत्रांजेली के सबसे ज्यादा बार विंबलडन पुरुष एकल के चौथे दौर में पहुंचने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. अब उनका मुकाबला जापान के क्वालिफायर शिंटारो मोचिजुकी से होगा.

इसे भी पढ़ें. Nitin Nabin: दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, CM योगी ने किया स्वागत

Latest News

USA Boat Accident: अमेरिका में तूफान के बीच नौका पलटी, तीन लोगों की मौत

USA Boat Accident: अमेरिका से नाव हादसे की खबर सामने आई है. यहां दक्षिणी विस्कॉन्सिन में तेज तूफान के...

More Articles Like This

Exit mobile version