अमेरिकी विदेश मंत्री का बड़ा बयान, परमाणु बम में इस्तेमाल होने वाला अहम पदार्थ विकसित कर रहा ईरान

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nuclear Bomb: अमेरिकी प्रशासन के दो शीर्ष अधिकारियों का कहना है कि इस समय ईरान परमाणु बम हासिल करने के बारे में अधिक बात कर रहा है. उन्‍होंने बताया कि ईरान ने इस साल अप्रैल महीने के बाद से परमाणु हथियार बनाने के लिए अहम एक पदार्थ को विकसित करने की दिशा में प्रगति की है.

वहीं, अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कोलोराडो में एक सुरक्षा संबंधी मुद्दों से जुड़े कार्यक्रम के अलग-अलग पैनल में कहा कि ईरान के अपने परमाणु कार्यक्रम का शस्त्रीकरण करने के सभी संकेतों पर अमेरिका अपनी पैनी नजर बनाए हुए है.

ईरान को करना पड़ेगा असल समस्‍याओं का सामना

हालांकि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि ‘‘मैंने ईरान का अभी तक ऐसा कोई फैसला नहीं देखा है, जिससे इस बात के संकेत मिलें कि उसने वास्तव में परमाणु बम बनाने का निर्णय लिया है. उन्‍होंने कहा कि यदि वो इस रास्‍ते पर आगे बढ़ना शुरू करते हैं, तो उन्हें अमेरिका की तरफ से उसे असल समस्या का सामना करना पड़ेगा.”

परमाणु कार्यक्रम को आगे बढ़ा रहा ईरान

दरअसल, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन द्वारा 2015 के समझौते से पीछे हट जाने के बाद ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम पर फिर से आगे बढ़ना शुरू कर दिया था. बता दें कि इस समझौते के तहत ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर कड़ी निगरानी के बदले उसे प्रतिबंधों से राहत दी गई थी.

विखंडनीय सामग्री विकसित कर रहा ईरान

इस बीच, ब्लिंकन का कहना है कि ‘‘हमने पिछले कुछ हफ्तों और महीनों में देखा है कि ईरान विखंडनीय सामग्री विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है.” इन विखंडनीय सामग्रि‍यों का उपयोग परमाणु बम बनाने में किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें:-कुछ तो बदलना होगा…कनाडा के इमीग्रेशन मिनिस्टर ने विदेशी छात्रों को दिया झटका, भारतीयों पर पड़ेगा प्रभाव

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This