कोलंबिया में नशीली दवाओं की तस्करी पर मिलिट्री की एयरस्ट्राइक, सात नाबालिगों की मौत

Must Read

Colombia: कोलंबिया में मिलिट्री एयरस्ट्राइक में सात नाबालिग बच्चों की मौत हो गई है. इनमें चार किशोरियां और तीन किशोर शामिल हैं. कोलंबियाई सेना ने बमबारी के बाद विद्रोहियों के कब्जे से तीन नाबालिगों को रेस्क्यू करने का भी दावा किया है. इस हफ्ते कोलंबियाई सेना ने देश के दक्षिणी अमेजन क्षेत्र में कथित तौर पर नशीली दवाओं का कारोबार करने वाले एक सशस्त्र समूह के खिलाफ हवाई हमले किए. इस दौरान बच्चों की मौत हुई. राष्ट्रीय लोकपाल कार्यालय ने यह जानकारी दी है.

मारे गए छह नाबालिगों को जबरन किया गया था भर्ती

कार्यालय प्रमुख आइरिस मारिन ने मीडिया को बताया कि राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो के आदेश पर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया. मारे गए छह नाबालिगों को जबरन भर्ती किया गया था. कोलंबिया पर नशीली दवाओं की तस्करी पर नकेल कसने के लिए अमेरिका दबाव बना रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कोलंबियाई सेना ने इससे पहले वेनेजुएला  सीमा के पास अरौका में हमलों में नौ संदिग्ध गुरिल्लाओं को मार गिराया था. ये अभियान कोकीन की तस्करी में शामिल सशस्त्र समूहों के खिलाफ पेट्रो के बढ़ते हमलों का हिस्सा है.

राष्ट्रपति पेट्रो की ओर से अभियान को तेज करने का आदेश

जब से अमेरिका के राष्ट्रपति ने नशीली दवाओं के उत्पादन पर कथित निष्क्रियता को लेकर दबाव बनाना शुरू किया है, तब से इलाकों में राष्ट्रपति पेट्रो की ओर से अभियान को तेज करने का आदेश दिया गया है. राष्ट्रपति पेट्रो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में अमेजन अभियान में सेना की कार्रवाई का बचाव किया. राष्ट्रपति पेट्रो ने कहा कि बेशक, हर मौत खेदजनक है, खासकर नाबालिगों की. लेकिन अगर मैंने इवान मोर्डिस्को के 150 आदमियों को जंगल से आगे बढ़ने दिया होता तो वे कुछ किलोमीटर आगे तैनात 20 युवा सैनिकों पर घात लगाकर हमला कर देते.

मैंने जान बचाने के लिए जोखिम उठाकर यह फैसला लिया

पेट्रो ने आगे कहा कि मैंने उनकी जान बचाने के लिए जोखिम उठाकर, यह फैसला लिया. नक्शों को लाल रंग में रंगना आसान है लेकिन जमीन वापस लेने के जोखिमों को स्वीकार करना मुश्किल है. राष्ट्रपति ने मोर्डिस्को को पकड़ने के लिए लाखों डॉलर के इनाम के साथ एक मेनहंटिंग अ भियान शुरू किया है. राष्ट्रपति मोर्डिस्को की तुलना कोकीन कारोबारी पाब्लो एस्कोबार से करते हैं जिसकी 1993 में हत्या कर दी गई थी.

इसे भी पढ़ें. मुंबई के नेवल डॉक पर आतंकवादी हमले की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों में मचा हड़कंप

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This