Pakistan: पंजाब प्रांत में TTP के 10 आतंकी ढेर, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. पंजाब प्रांत में सुरक्षाबलों ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्‍तान (TTP) के 10 आतंकियों को मार गिराया है. सुरक्षाबलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर पंजाब प्रांत में यह कार्रवाई की. पाकिस्तान के पुलिस ने बताया कि पंजाब प्रांत में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच भीषण गोलीबारी हुई, जिसके बाद कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने प्रतिबंधित टीटीपी समूह के कम से कम 10 आतंकवादियों को ढेर कर दिया. मारे गए आतंकियों के पास से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक जब्‍त किया गया है.

आतंकियों के बारे में मिली थी खुफिया इनपुट

पाकिस्तान पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब प्रांत में 10 से 15 आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया इनपुट मिली थी. खुफिया रिपोर्ट मिलने के बाद मियांवाली शहर के पहाड़ी मालाखेल इलाके में एक गुप्त अभियान चलाया गया. पुलिस और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान 10 आतंकवादी मारे गए हैं.

खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमला

इस बीच यह भी बता दें कि, गुरुवार को पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवादियों ने एक चेक पोस्ट पर हमला किया था. इस हमले में चार सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक घायल हो गए. पुलिस अधिकारी ने बताया कि डेरा इस्माइल खान जिले के दरबान इलाके में चेक पोस्ट पर आतंकी हमले के बाद हुई गोलीबारी में सुरक्षाकर्मियों की जान चली गई.

ये भी पढ़ें :- अरब के 6 पत्रकारों को इजरायल ने बताया आतंकी, सभी पर लगा दिया बैन

 

Latest News

तंजानिया के हाथ लगा गैस का सबसे बड़ा खजाना, रातोंरात हुआ मालामाल

Africa celebration: अफ्रीकी देश तंजानिया के हाथ एक और खजाना लगा है. अमेरिका-ईरान की जंग की वजह से दुनिया...

More Articles Like This

Exit mobile version