अफगानिस्‍तान में पाकिस्‍तान की एयरस्‍ट्राइक, रिहायशी इलाकों को बनाया निशाना; 17 लोगों की मौत

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan Afghanistan War: पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगानिस्तान के भीतर घुसकर सैन्य कार्रवाई की है, जिसमें 17 लोगों के मारे जाने की खबर है. बताया जा रहा है कि ये हमला अफगानिस्तान के गनी खेलो और गरदा सामिया जिलों में किया गया, जिसमें आम लोगों के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया है.

जबकि पाकिस्‍तान का दावा है कि उसने एयर स्ट्राइक करके सीमा पार सात आतंकी कैंप और ठिकानों को निशाना बनाया है. उसका कहना है कि ये ठिकाने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान और इस्लामिक स्टेट-खोरासान से जुड़े लोगों के थे. पाकिस्तान के मुताबिक, हाल के आत्मघाती हमलों, जिनमें इस्लामाबाद की इमाम बारगाह, बाजौर और बन्नू में धमाके शामिल हैं. इसके जवाब में ये कार्रवाई की गई है.

हमले में तबाह हुआ मदरसा

पाकिस्तानी सेना ने पक्तिका के बरमल जिले में एयरस्ट्राइक के दौरान एक मदरसे को निशाना बनाया है, जिससे वो पूरी तरह से तबाह हो गया है. पाकिस्तानी सेना ने उरगुन जिलों के साथ-साथ नंगरहार के खोगयानी, बेहसूद और गनी खेल जिलों में भी एयरस्ट्राइक की है.

इन आतंकी ठिकानों को बनाया गया निशाना

पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय के मुताबिक, हमलों में फितना अल ख्वारिज (FAK), उसके सहयोगी संगठनों और दाएश खोरासान प्रांत (DKP) के सात शिविरों और ठिकानों को निशाना बनाया गया था. मंत्रालय का दावा है कि रमजान के दौरान इस्लामाबाद, बाजौर और बन्नू में हुए हालिया आत्मघाती हमलों के जवाब में यह कार्रवाई ‘सटीकता और कुशलता’ के साथ की गई थी.

अंतरराष्ट्रीय जांच का सामना कर रहा पाकिस्तान

इस्लामाबाद के इस दावे के बावजूद कि उसने अफगान तालिबान से बार-बार आग्रह किया कि वे आतंकवादी समूहों द्वारा अफगान क्षेत्र के उपयोग को रोकें. पाकिस्तान स्वयं लंबे समय से इस क्षेत्र में सक्रिय विभिन्न आतंकी संगठनों को सुरक्षित ठिकाने और रसद सहायता प्रदान करने के लिए अंतरराष्ट्रीय जांच का सामना कर रहा है.

इसे भी पढ़ें:-‘भारत-अमेरिका एआई अवसर साझेदारी’ की घोषणा, लोकतांत्रिक मुल्‍य के साथ तय होगा भविष्‍य

Latest News

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया हवाई हमला, कई धार्मिक पुस्तकें जलकर राख

Pakistan Afghanistan : दोहा में हुए सीज़फायर के समझौते को तोड़ते हुए एक बार फिर पाकिस्तान ने अफ़ग़ानिस्तान में...

More Articles Like This