Pakistan: खैबर पख्‍तूनख्‍वा में सेना की चौकी पर हमला, 9 सुरक्षा‍कर्मियों की मौत

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: एक ओर जहां भारत और पाकिस्‍तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है, तो वहीं दूसरी ओर अफगानिस्‍तान की सीमा से लगे इलाके में हालात बिगड़ रहे हैं. यहां पाकिस्‍तानी चौकी को निशाना बनाया गया है. इस हमले में कम से कम 9 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई है. जबकि 5 अन्‍य अन्‍य घायल हो गए है. शनिवार को मीडिया में प्रकाशित एक खबर में यह जानकारी दी गई. उर्दू के दैनिक समाचार पत्र ‘मशरिक’ में बताया गया कि आतंकवादियों ने अफगानिस्तान की सीमा से लगे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हमला किया था.

सेना ने नहीं दिया आधिकारिक बयान

हमला खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के शाकाई तहसील में डांडा चौकी पर हुआ. हालांकि, सेना की मीडिया शाखा की ओर से इस हमले के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. खबर के अनुसार, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है.

पुलिस कर्मियों को बनाया गया निशाना

बता दें कि पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंक की घटनाएं आम हैं. हाल ही में अज्ञात हथियारबंदों ने यहां 2 पुलिस कर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना पेशावर से लगभग 65 किमी दक्षिण पश्चिम स्थित कोहाट जिले के टांडा बांध के पास हुई थी. पुलिसकर्मियों की हत्या करने के बाद अज्ञात बंदूकधारी मौके से फरार हो गए.

ये भी पढ़ें :- Operation Sindoor: पीएम मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की ली जानकारी, सेना प्रमुखों से की मुलाकात

 

 

 

Latest News

‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग, दिल्ली-पटना से लेकर बेंगलुरु में BJP का प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी...

More Articles Like This