Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, मार गिराए 9 आतंकी

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: पड़ोसी मुल्‍क पाकिस्तान के सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. खुफिया जानकारी मिलने पर सुरक्षाबलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दो जगहों पर ऑपरेशन चलाया था. इस ऑपरेशन में पाकिस्‍तानी सुरक्षाबलों ने नौ आतंकवादियों को ढेर कर दिया. मारे गए आतंकियों में एक प्रतिबंधित संगठन के दो प्रमुख कमांडर भी शामिल थे.

मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्‍तानी सुरक्षाबलों ने लक्‍की मरवात और खैबर जिले में ऑपरेशन चलाया गया था. इस दौरान जिले की तिराह घाटी में सुरक्षाबलों ने सात आतंकियों को मार गिराया है. बताया गया कि मरने वालों में कमांडर नजीब उर्फ अब्दुर रहमान और अशफाक उर्फ मुआयविया भी शामिल थे. आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है.

कई मामलों में थे वांछित

इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के बयान के अनुसार, ये आतंकी कई मामलों में वांछित थे. ये सुरक्षाबलों के काफिलों पर हमलों समेत कई आतंकी गतिविधियों में शामिल थे. ये लोग इलाके में कई आतंकी घटनाओं का हिस्‍सा थे. लंबे समय से इन आतंकियों की तलाश जारी थी. जिसके बाद सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन के तहत इन आतंकियों का खात्मा कर दिया.

आतंकियों के सफाए के लिए अभियान

वहीं सुरक्षाबलों ने लक्की मारवत जिले में अभियान के दौरान आतंकवादियों के ठिकानों हमला किया.  इस दौरान दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया. मालूम हो कि पाकिस्तान में आए दिन आतंकी घटनाएं होती रहती है. ऐसे में वांछित आतंकियों का मारा जान सुरक्षाबलों के लिए बड़ी कामयाबी है. आईएसपीआर ने एक बयान में कहा कि क्षेत्रों में पाए जाने वाले किसी भी आतंकवादी को खत्म करने के लिए स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, क्योंकि सुरक्षाबल पाकिस्‍तान से आतंकवाद के खतरे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

ये भी पढ़ें :- पाकिस्तान में ईसाई युवक को सोशल मीडिया पर पोस्ट करना पड़ा महंगा, कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

 

Latest News

US-Iran tensions: ईरान की चेतावनी- यमन पर हमला हुआ तो बंद कर देंगे बाब अल-मंदेब

US-Iran tensions: एक बार फिर पश्चिम एशिया के हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं. इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी)...

More Articles Like This