पाकिस्तान में आया 5.8 तीव्रता का भूकंप, भारत में भी महसूस किए गए झटके

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan earthquake: पाकिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं, जिसका असर भारत के भी कुछ हिस्सों तक महसूस किया गया. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, पड़ोसी देश में आए इस भूकंप की तीव्रता 5.8 थी. वहीं, भूकंप का केंद्र भी पाकिस्तान में ही था. गनीमत रही कि अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

वही, इससे पहले शनिवार की सुबह हिमाचल प्रदेश के शिमला में भी भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 4.1 दर्ज की गई. भूकंप के झटके राज्य की राजधानी शिमला से लगभग 130 किलोमीटर दूर रामपुर क्षेत्र में महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, तड़के करीब चार बजकर 36 मिनट पर कुछ सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए. उसने बताया कि भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था.

भूकंप आने से स्थानीय लोग चिंतित

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) ने बताया कि भूकंप से जान-माल का किसी प्रकार का नुकसान होने की कोई सूचना नहीं है. पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में बार-बार भूकंप आने से स्थानीय लोग चिंतित हैं. हाल में 26 अगस्त की सुबह भी शिमला में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में एक अगस्त तक पिछले तीन वर्ष के दौरान 67 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए जिनसे निजी संपत्ति को 7.05 लाख रुपये का नुकसान हुआ.

Latest News

फिलिपींस में हादसाः ट्रेनिंग के दौरान हवा में टकराए वायुसेना के दो विमान, चार पायलटों की मौत

Philippines Plane Crash: फिलीपींस से बड़ी खबर सामने आई है. यहां राजधानी मनीला के दक्षिण में एक एयर बेस...

More Articles Like This