खैबर पख्तूनख्वा के कोहाट में भीषण विस्फोट, पूर्व मंत्री की मौत, अन्‍य 3 घायल

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan explosion: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में एक भीषण विस्फोट हुआ, जिसके चपेट में आने से पाकिस्तान के पूर्व मंत्री अब्बास खान अफरीदी की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि गुरुवार को अफरीदी के घर पर गैस रिसाव के वजह से विस्‍फोट हो गया, जिससे अब्बास खान गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं, अस्‍पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार को उनका निधन हो गया.

पुलिस के मुताबिक, इस घटना में अब्बास खान अफरीदी के अलावा, तीन अन्‍य लोग भी झुलस गए थे. जिन्‍हें तुरंत ही नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है.

कौन थे अफरीदी?

बता दें कि अफरीदी सिर्फ एक पूर्व सांसद और संघीय मंत्री नहीं थे, बल्कि वो पाकिस्तान की राजनीति में एक प्रमुख चेहरा माने जाते थे. वह सीनेटर भी रह चुके थे और उनका राजनीतिक प्रभाव विशेष रूप से खैबर पख्तूनख्वा क्षेत्र में महसूस किया जाता था.  इसके अलावा देश के उनका समाजसेवा और राजनीतिक सलाहकार के रूप में योगदान जारी था. उनके निधन से क्षेत्रीय राजनीति को एक बड़ा झटका लगा है.

इसे भी पढें:-गुजरात के व्यवसायी ने राम मंदिर न्यास को दान किए हीरे जड़ित मुकुट और सोने के धनुष

Latest News

खूंटी में हादसा: जगन्नाथ जी के रथ में दौड़ा हाई वोल्टेज करंट, दो छात्रों की मौत, कई बच्चे झुलसे

Jagannath Ratha Accident: रांची से दुखद खबर सामने आई है. राजधानी से महज 60 किलोमीटर दूर खूंटी जिले के...

More Articles Like This

Exit mobile version