Pakistan Flood: पाकिस्तान में आसमानी आफत, भारी बारिश से अब तक 24 लोगों की मौत; अलर्ट जारी

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan Flood: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भारी बारिश के चलते हालात बिगड़ गए हैं. कई इलाकों में बारिश का पानी भर गया है. वहीं, उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बारिश का पानी घर के बेसमेंट में घुस जाने के कारण एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में छह बच्चे, तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं.

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना पेशावर के दक्षिण में 35 किलोमीटर दूर कोहाट जिले में खेल तहसील के दर्रा आदम में हुई है. जहां मंगलवार को मूसलाधार बारिश के दौरान पानी घर के बेसमेंट में घुस जाने के कारण छह बच्चों समेत एक ही परिवार के 11 सदस्यों की मौत हो गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने शवों को मेडिकल और लीगल औपचारिकताओं के लिए नजदीकी अस्पताल में भेज दिया है.

जानिए कैसे हुआ हादसा

पाकिस्तानी आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि बारिश का पानी घर के बेसमेंट में प्रवेश कर गया. जिससे परिवार वहां फंस गया. इस वजह से छह बच्चों, तीन महिलाओं और दो पुरुषों की मौत हो गई. रेस्क्यू अधिकारियों ने बताया कि बचाव दल मौके पर पहुंचे और उन्होंने बेसमेंट से शव निकाले. बाद में शवों को कोहाट के अस्पताल में ले जाया गया.

24 घंटे तक भारी बारिश का अलर्ट

इस घटना पर खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने इन मौतों पर गहरा दुख व्यक्त किया. वहीं, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) चेतावनी दी है कि बंगाल की खाड़ी से मानसून पाकिस्तान के मध्य और दक्षिणी भागों में प्रवेश कर चुकी है, जिससे नदियों के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी वर्षा हो सकती है. बारिश का सिलसिला आज यानी 31 जुलाई तक जारी रहने की उम्मीद है. पीडीएमए ने अगले 24 घंटों में पंजाब के अधिकांश जिलों में और अधिक मानसून बारिश का अनुमान लगाया है.

आसमान से बरस रही आफत

ज्ञात हो कि पाकिस्तान में इन दिनों भारी बारिश के चलते तबाही की स्थिति बनी हुई है. भारी बारिश के चलते नदी और नाले उफान पर हैं. बांधों और बैराजों में जल प्रवाह बढ़ गया है. लगातार हो रही बारिश आफत बनकर टूट रही है. बीते दिनों आकाशीय बिजली गिरने की तीन दर्दनाक घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें छह लोग एक ही परिवार के थे. पुलिस के अनुसार, एक ही परिवार के छह सदस्य खेत में थे, तभी बिजली गिरने से सभी की मौत हो गई. इसके अलावा रावलपिंडी में भारी बारिश के कारण मकान की छत गिरने से एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version