आतंकवाद में नंबर-1 बना पाकिस्तान, ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स आया नाम, रिपोर्ट देख राजदूत ने अपने ही देश पर बोला हमला

Must Read

New Delhi: ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2026 में पाकिस्तान पहली बार दुनिया का आतंकवाद से सबसे ज्यादा प्रभावित देश बनकर सामने आया है. अमेरिका में पाकिस्तान के पूर्व राजदूत हुसैन हक्कानी ने भी इस रिपोर्ट पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि जब कोई अपने घर के पीछे सांप पालता है तो एक दिन वही सांप घर के लोगों को भी डसता है. हक्कानी ने कहा कि पाकिस्तान ने करीब 50 साल पहले चरमपंथी जिहादी संगठनों को हथियार देना शुरू किया था. अब वही देश आतंकवादी हमलों से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में सबसे ऊपर पहुंच गया है.

आतंकवादी हमलों में 1,139 लोगों की मौत

इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस की ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2026 रिपोर्ट के मुताबिक 2025 में पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों में 1,139 लोगों की मौत हुई और 1,045 घटनाएं दर्ज की गईं. आतंकवाद से हुई मौतों में करीब 6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह लगातार छठा साल रहा जब पाकिस्तान में आतंकवाद से होने वाली मौतें बढ़ीं. दुनिया में आतंकवाद का असर कुल मिलाकर कम हुआ. 2025 में आतंकवादी हमलों में होने वाली मौतें 28 फीसदी घटकर 5,582 रह गईं और घटनाओं की संख्या करीब 22 फीसदी घटकर 2,944 हो गई.

मौतों के लिए सबसे बड़ा जिम्मेदार

लेकिन पाकिस्तान में तस्वीर इसके बिल्कुल उलट रही. रिपोर्ट में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान यानी TTP को पाकिस्तान में आतंकवाद से होने वाली मौतों के लिए सबसे बड़ा जिम्मेदार संगठन बताया गया है. 2025 में पाकिस्तान में आतंकवाद से हुई मौतों में 56 फीसदी का संबंध TTP से बताया गया. संगठन ने 595 हमले किए, जिनमें 637 लोगों की मौत हुई. यानी जिस चरमपंथी नेटवर्क को खत्म करने के लिए पाकिस्तान आज अपनी ताकत झोंक रहा है, वही नेटवर्क अब उसके लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है.

74 फीसदी से ज्यादा आतंकवादी हमले

पाकिस्तान में आतंकवाद का सबसे बड़ा दबाव उसके पश्चिमी इलाकों में है. ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स के मुताबिक बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में 2025 के 74 फीसदी से ज्यादा आतंकवादी हमले हुए और आतंकवाद से होने वाली 67 फीसदी मौतें भी इन्हीं इलाकों में दर्ज हुईं. रिपोर्ट पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर बढ़ती हिंसा को भी बड़ी वजहों में गिनती है. अफगानिस्तान में तालिबान की 2021 में वापसी के बाद सीमा के आसपास सक्रिय आतंकवादी संगठनों की गतिविधियां बढ़ीं.

BLA की बढ़ती हिंसा का भी जिक्र

रिपोर्ट में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी यानी BLA की बढ़ती हिंसा का भी जिक्र है. 2025 में संगठन ने क्वेटा के पास रेलवे ट्रैक पर हमला कर एक यात्री ट्रेन पर कब्जा कर लिया था. ट्रेन में 442 लोगों को बंधक बनाया गया था. रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले में 21 बंधकों, चार सैन्यकर्मियों और 33 विद्रोहियों की मौत हुई.

इसे भी पढ़ें. Russia Ukraine War: ‘मशीनी सैनिक’ लेकर आया यूक्रेन, रूस के खिलाफ अब युद्ध के मैदान में उतरेगी Robot Army

Latest News

‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ गाने वाले सुनील लोधी की अंधेरी दुनिया में रोशनी की जगी उम्मीद, अब उनकी आंखों का होगा इलाज

New Delhi: ‘हनुमान अंश’ में अपने भजन ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ से पहचान बनाने वाले बुंदेली लोक गायक...

More Articles Like This