Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में भारी बारिश ने मचाई तबाही, 3 लोगों की मौत, कई घायल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में भारी बारिश और तूफान ने कहर बरपाया है. मंगलवार रात भारी बारिश ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्‍य घायल हो गए. मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं. इस तूफान में कई घरों की दीवारें और छतें गिर गई हैं. खराब मौसम में लोगों को अनावश्‍यक घर से बाहर न निकले की अपील की गई है.

परेशानियों से जूझ रहे लोग

भारी बारिश के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (PDMA) ने एक प्रारंभिक रिपोर्ट जारी कर जान-माल के नुकसान का विवरण दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, खराब मौसम के वजह से विभिन्न क्षेत्रों में कम से कम 9 मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है. ये घटनाएं स्वाबी, पेशावर, शांगला, स्वात और हरिपुर जिलों में घटी हैं.

पीडीएमए ने संबंधित जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत पहुंचाई जाए और घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाए. पीडीलएमए ने संबंधित विभागों को यह भी निर्देश दिया है कि बारिश के वजह से अवरुद्ध सड़कों को दोबारा शुरु करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का उपयोग किया जाए.

जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर

31 मई तक मौसम की स्थिति ऐसी ही रहने की उम्मीद है. अधिकारियों ने बताया कि पीडीएमए का आपातकालीन संचालन केंद्र सभी संबंधित विभागों और राहत एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर काम कर रहा है. नागरिकों के लिए पीडीएमए हेल्पलाइन नंबर 1700 जारी किया गया है और कॉल करके किसी भी आपात स्थिति या अप्रिय घटना की रिपोर्ट करने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें :- FY26 में भारत का निर्यात 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान: FIEO

 

Latest News

किचन में जूते-चप्पल पहनकर जाना सही या गलत? जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Kitchen Vastu Tips : भारतीय हिंदू घरों में अक्सर किचन में जूते चप्पल पहनकर जाने से मना किया जाता...

More Articles Like This

Exit mobile version