Pakistan: पाकिस्तान के बारूदी सुरंग में धमाका, दो लोगों की मौत; कई घायल

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: पाकिस्तान के मध्य कुर्रम इलाके में सड़क किनारे एक बारूदी सुरंग में जोरदार धमाका हो गया. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं. यह जानकारी पाकिस्तान के ही एक न्यूज चैनल ने साझा की है. 1122 बचाव अधिकारियों ने बताया कि शवों और घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया है. जहां घायलों में से चार की हालत गंभीर बनी हुई है.

डेरा इस्माइल खान में भी हो चुका धमाका

इससे पहले डेरा इस्माइल खान की तहसील कुलाची में भी एक धमाका हुआ था, जिसमें एक पुलिस कांस्टेबल समेत दो लोग घायल हुए थे. पाकिस्‍तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह धमाका उस समय हुआ जब डीएसपी और अन्य पुलिसकर्मी पोलियो ड्यूटी पर जा रहे थे. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धमाके में एलीट फोर्स का ड्राइवर और एक कांस्टेबल जख्मी हुए थे.

इसे भी पढ़ें:- International Yoga Day: ब्रिटेन और श्रीलंका में आयोजित हुआ 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह, भारी संख्या में शामिल हुए लोग

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version